कांग्रेस के कारण अब ताकत दिखा रही भाजपा

उत्तर दिनाजपुर के चाकुलिया में बोलीं ममता कोलकाता/चकुलिया : ममता बनर्जी ने शनिवार को उत्तर दिनाजपुर के चकुलिया में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा केंद्र में कांग्रेस की जगह सत्ता में आने का दावा इसलिए कर रही है, क्योंकि कांग्रेस की ‘जनविरोधी नीतियां’ हैं. ममता ने कहा कि दिल्ली में कोई […]

उत्तर दिनाजपुर के चाकुलिया में बोलीं ममता

कोलकाता/चकुलिया : ममता बनर्जी ने शनिवार को उत्तर दिनाजपुर के चकुलिया में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा केंद्र में कांग्रेस की जगह सत्ता में आने का दावा इसलिए कर रही है, क्योंकि कांग्रेस की ‘जनविरोधी नीतियां’ हैं. ममता ने कहा कि दिल्ली में कोई भी सरकार तृणमूल कांग्रेस के बगैर नहीं बन सकती. तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने उत्तर दिनाजपुर जिले में यहां एक चुनावी रैली में कहा कि भाजपा केंद्र में कांग्रेस नीत सरकार को हटाने के लिए अपनी ताकत इसलिए दिखा रही है, क्योंकि कांग्रेस की नीतियां जनविरोधी हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को बेच डाला है. लोग कांग्रेस से उब गये हैं. उसने जनता के लिए समस्या पैदा की है.

केंद्र सरकार ने डीजल, पेट्रोलव गैस के दाम बढ़ाये और करोड़ों छोटे कारोबारियों की आजीविका छीनने का प्रयास किया. ममता ने आरोप लगाया कि राज्य में कांग्रेस और माकपा की मिलीभगत है. उन्होंने दावा किया कि अगर उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की सरकार नहीं बनायी होती, तो पश्चिम बंगाल में बदलाव नहीं आया होता. ममता ने दावा किया कि कांग्रेस, भाजपा और माकपा राज्य में चुनावों में विकल्प नहीं हैं. उन्होंने कहा कि इस दफा बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की बारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >