दो बूथों पर 21 को फिर वोट

कोलकाता : लोकसभा चुनाव के पांचवें व राज्य के पहले चरण के तहत उत्तर बंगाल की चार सीटों पर हुए मतदान को लेकर डीइओ, आरओ व पर्यवेक्षकों की ओर से भेजी गयी रिपोर्ट के बाद मुख्य निर्वाचन आयोग ने दो संसदीय क्षेत्र के दो मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने का निर्देश दिया है. सहायक मुख्य […]

कोलकाता : लोकसभा चुनाव के पांचवें व राज्य के पहले चरण के तहत उत्तर बंगाल की चार सीटों पर हुए मतदान को लेकर डीइओ, आरओ व पर्यवेक्षकों की ओर से भेजी गयी रिपोर्ट के बाद मुख्य निर्वाचन आयोग ने दो संसदीय क्षेत्र के दो मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने का निर्देश दिया है.

सहायक मुख्य चुनाव अधिकारी अमित ज्योति भट्टाचार्य ने बताया कि, आगामी 21 अप्रैल को जलपाईगुड़ी संसदीय क्षेत्र के धुपगुड़ी विधानसभा केंद्र स्थित 195 नंबर मतदान केंद्र व दाजिर्लिंग संसदीय क्षेत्र के सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र के 29 नंबर मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान होंगे. आयोग की ओर से बताया गया कि विगत गुरुवार को हुए मतदान के दौरान इन मतदान केंद्रों में इवीएम खराब हो जाने की वजह से मतदान की प्रक्रिया बाधित हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >