ससुराल में यातनाओं की शिकार बनीं दो गृहवधू

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के देगंगा व बशीरहाट क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में दो गृहवधुओं की मौत हो गयी. एक गृहवधू को ससुरालवालों ने सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि वह देखने में थोड़ी सांवली थी. यह घटना देगंगा थाना क्षेत्र के बेड़ाचापा में हुई. मृतका की पहचान मिताली विश्वास […]

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के देगंगा व बशीरहाट क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में दो गृहवधुओं की मौत हो गयी. एक गृहवधू को ससुरालवालों ने सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि वह देखने में थोड़ी सांवली थी. यह घटना देगंगा थाना क्षेत्र के बेड़ाचापा में हुई. मृतका की पहचान मिताली विश्वास के रूप में हुई है. पुलिस ने मृतका के पति रबीन साधुखां सहित ससुर को गिरफ्तार किया है.
जानकारी के अनुसार, करीब डेढ़ वर्ष देगंगा के बेड़ाचापा के रहनेवाले रबीन साधुखां की शादी मिनाखां की रहनेवाली मिताली विश्वास से हुई थी. मृतका के परिजनों ने बताया कि शादी के समय उन लोगों ने अपनी बेटी के ससुरालवालों की हर मांग पूरी थी. लेकिन शादी के बाद से ही ससुरालवालों ने मिताली पर अत्याचार शुरू कर दिया. उसका रंग सांवला होने का ताना कसते हुए उसे प्रताड़ित करते थे.

मंगलवार को ससुरालवालों ने फोन कर बताया कि मिताली की तबीयत खराब है और उसे स्थानीय ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. लेकिन जब वह लोग वहां पहुंचे, तो देखा कि मिताली की मौत हो चुकी है. मिताली के परिजनों से इसे स्वाभाविक मौत मानने से इनकार कर दिया और ससुरालवालों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी. इस आधार पर पुलिस ने मृतका के पति रबीन साधुखां व उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

दूसरी ओर, जिले के बशीरहाट थाना क्षेत्र के भैबला में ससुरालवालों पर दहेज नहीं मिलने पर गृहवधू को जला कर मारने का आरोप है. मृतका की पहचान सोमा मंडल के रूप में हुई है. पुलिस ने मामले में सोमा के पति मानिक मंडल को गिरफ्तार किया है. मृतका की मां हेना मंडल के अनुसार, सोमा का विवाह दो वर्ष पहले भैबला के रहनेवाले मानिक मंडल के साथ हुआ था. उस समय मानिक की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, इसलिए उन लोगों ने कुछ समय बाद शादी करने का प्रस्ताव पेश किया था. लेकिन मानिक नहीं माना और तुरंत शादी करने की मांग की. लेकिन शादी होने के बाद ही उसने सोमा से रुपये की मांग करने लगा. कारोबार शुरू करने के लिए उसने सोमा से 50 हजार रुपये की मांग की. लेकिन वे लोग 20 हजार रुपये की ही जुगाड़ कर पाये. इसके बाद मानिक बाकी 30 हजार रुपये के लिए सोमा को प्रताड़ित करने लगा.
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि रुपये नहीं मिलने पर मानिक ने सोमा पर केरोसिन डाल कर उसे आग लगा दी. इस संबंध में हेना मंडल ने आरोपी के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी. इस आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों ही घटनाओं में पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बुधवार को जिला पुलिस द्वारा आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने आरोपियों को तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया.
नाले के झगड़े में गयी गृहवधू की जान
दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर इलाके के दक्षिण कलागछिया गांव में छोटे ने नाले के पानी को लेकर हुए विवाद में एक गृहवधू को अपने जान से हाथ धोना पड़ा. मिली जानकारी के अनुसार मृतका का नाम रंगना हालदार है. उसके पास रहने वाले परिवार के साथ नाले के पानी को लेकर झगड़े के बाद उसके पड़ाेसियों ने उसके साथ मारपीट की, जिसमें रंगना को गंभीर चोट आयी थी. उसके बाद उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे कोलकाता रेफर कर दिया. बुधवार को कोलकाता में चिकित्सा के दौरान मौत हो गयी. इस मामले में पुलिस ने कालीपद हालदार को गिरफ्तार किया है. इस मामले में छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. स्थानीय लोगों ने आरोपी के घर पर तोड़-फोड़ भी की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >