अवैध संबंध के आरोप में महिला को पीटा

कोलकाता. अवैध संबंध के आरोप में महिला की पिटाई कर उसके केश काटने का मामला सामने आया है. घटना उत्तर 24 परगना के हेमनगर थाना स्थित शमशेरनगर इलाके की है. तृणमूल कांग्रेस के पंचायत प्रधान श्यामल मंडल का नाम मामले से जुड़े होने की खबर सामने आयी है. पता चला है कि तीन साल पहले […]

कोलकाता. अवैध संबंध के आरोप में महिला की पिटाई कर उसके केश काटने का मामला सामने आया है. घटना उत्तर 24 परगना के हेमनगर थाना स्थित शमशेरनगर इलाके की है. तृणमूल कांग्रेस के पंचायत प्रधान श्यामल मंडल का नाम मामले से जुड़े होने की खबर सामने आयी है. पता चला है कि तीन साल पहले हेमनगर इलाके की उस महिला को पति ने छोड़ दिया था, जिसके बाद महिला ने पति के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया था. मामले को लेकर महिला ने इलाके के निवासी सुनील जोआरदार के साथ संपर्क में थी, सुनील जोआरदार की पत्नी को संदेह था कि सुनील का उस महिला के साथ अ‍वैध संपर्क है.

बीते दिन महिला सामसेरनगर बाजार से खरीदारी कर घर वापस जा रही थी, इसी समय वहां के निवासी दीवर जोआरदार, सुनीता जोआरदार, देव मंडल कुछ लोगों के साथ मिलकर महिला को रास्ते में रोकते हैं. महिला का आरोप है कि इन लोगों के साथ स्थानीय पंचायत प्रधान श्यामल मंडल भी मौजूद थे. उन लोगों ने उस महिला को मारतेे-पीटते दिवर जोआरदार के घर के सामने ले गये और महिला को पेड़ से बांधकर उसकी खूब पिटायी की और महिला के सिर के बाल भी काट दिये. कुछ समय बाद जब महिला बेहोश हो गयी, इसी स्थिति में महिला को नदी में फेंक दिया गया.

घटना की जानकारी मिलते ही महिला की मां और भाई नदी के पास पहुंचे तो अभियुक्तों ने उन लोगों की भी पिटायी की. महिला ने आरोप लगाया है कि उसके शरीर पर केरोसिन छीड़क कर उसे जलाने की कोशिश की गयी. अंत में एक सिविक वाॅलेंटियर घटनास्थल पर पहुंच कर महिला को वहां से बचाया, जिसके बाद महिला को योगेशगंज ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां अस्पताल के अधिकारियों ने महिला को बसीरहाट अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया. मामले की शिकायत हेमनगर के कोस्टल थाने में दर्ज करायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >