सिलीगुड़ी : आपसी कहासुनी में हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिलीगुड़ी: शनिवार को आपसी कहासुनी के बाद सुब्रत मंडल नामक व्यक्ति ने बुलू मंडल की हत्या कर दी. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद हत्यारोपी सुब्रत मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. माटीगाड़ा थाना पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया है. उसने यह भी बताया कि वर्ष […]

सिलीगुड़ी: शनिवार को आपसी कहासुनी के बाद सुब्रत मंडल नामक व्यक्ति ने बुलू मंडल की हत्या कर दी. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद हत्यारोपी सुब्रत मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. माटीगाड़ा थाना पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया है.

उसने यह भी बताया कि वर्ष 2011 में भक्तिनगर थाना क्षेत्र में हुई हत्या में भी वह शामिल था.पुलिस सूत्र के अनुसार बुलू मंडल (26) उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज आउटपोस्ट इलाके का रहनेवाला था. वह आरोपी सुब्रत मंडल के यहां उसकी भतीजी की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए गया था.

शनिवार को दोपहर 12.30 बजे के करीब जब बुलू मंडल और सुब्रत मंडल एक साथ बुलू मंडल के घर की ओर लौट रहे थे, तो उसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई. आरोप है कि बात हाथापाई तक पहुंच गई और सुब्रत मंडल ने बुलू मंडल को बालासन नदी में डुबो दिया. जब बुलू मर गया, तो सुब्रत ने उसके शव को एक बड़े पत्थर के नीचे छिपा दिये. लेकिन किसी तरह इस घटना की भनक पुलिस को लग गई और उसने शव को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >