नाबालिगों से यौन शोषण का आरोप, एक गिरफ्तार

कोलकाता: दो नाबालिगों के साथ यौन शोषण के मामले में पुलिस ने परितोष विश्वास नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. जानकारी के मुताबिक कुल्फी विक्रेता परितोष ने कक्षा छह की दों छात्राओं को कुल्फी देने के बहाने से अपने घर बुलाया और वहां उनका यौन शोषण किया. घटना अशोकनगर के कालीतल्ला इलाके की है. छात्राओं […]

कोलकाता: दो नाबालिगों के साथ यौन शोषण के मामले में पुलिस ने परितोष विश्वास नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. जानकारी के मुताबिक कुल्फी विक्रेता परितोष ने कक्षा छह की दों छात्राओं को कुल्फी देने के बहाने से अपने घर बुलाया और वहां उनका यौन शोषण किया.
घटना अशोकनगर के कालीतल्ला इलाके की है.

छात्राओं ने घटना के बारे में अपने स्कूल एक शिक्षक को बताया. इसके बाद पीड़ित परिवार द्वारा अशोकनगर थाने में मामले की शिकायत दर्ज करायी गयी. बताया जा रहा है कि परितोष एक पुलिस अधिकारी के किराये के घर में अपने परिवार के साथ रहता था, जहां उसने दोनों छात्राओं के साथ दुष्कर्म किया.

डर के मारे छात्राओं ने घटना के बारे में अपने घरवालों को नहीं बताया. लेकिन इस मामले के बारे में उन्होंने अपने स्कूल के शिक्षक को बताया. इसके बाद स्कूल द्वारा फोन पर मामले के बारे में अशोकनगर थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी. अगले ही दिन पुलिस ने आरोपी को किराये के घर से गिरफ्तार किया और गुरुवार को आरोपी को बारासात अदालत में पेश किया गया. अशोकनगर जिला अस्पताल में दोनों छात्राओं की शारीरिक जांच हुई. साथ ही दोनों पीड़िताओं का बयान भी दर्ज किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >