महिला को बनाया हवस का शिकार

कोलकाता. आपके पति का चरित्र सही नहीं है. मिलने पर आपको इसकी जायेगी. ऐसी बात कहकर एक युवक ने एक महिला को बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया. किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी. जानकारी के अनुसार, अशाेकनगर के बिड़ा बल्लभपुर निवासी एक व्यक्ति से देगंगा के खेजूरडांगा […]

कोलकाता. आपके पति का चरित्र सही नहीं है. मिलने पर आपको इसकी जायेगी. ऐसी बात कहकर एक युवक ने एक महिला को बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया. किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी. जानकारी के अनुसार, अशाेकनगर के बिड़ा बल्लभपुर निवासी एक व्यक्ति से देगंगा के खेजूरडांगा निवासी आयूब हुसैन के साथ दोस्ती हुई थी.

इसके बाद आयुब भी उनके घर आने-जाने लगा. आयूब ने किसी तरह अपने दोस्त की पत्नी का नंबर ले लिया और एक दिन फोन पर बोला कि उसके पति का चरित्र सही नहीं है. लेकिन सब बात फोन पर नहीं बता सकता. इसके लिए आपको मिलना होगा.

पत्नी भी उसके झांसे में आ गयी और पति का हाल जानने के लिए उसके पास पहुंच गयी. दोस्त की पत्नी ने आयुब के एक रिश्तेदार के घर पर उसके साथ मुलाकात की. वहां जाने के बाद उसे पता चला कि यह एक साजिश थी. युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और इसके बारे में किसी को भी कुछ नहीं बताने की धमकी दी. लेकिन महिला ने अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद दंपती ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >