सोमवार शाम को जब बेटी फ्लैट में पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिलने पर यादवपुर थाने की पुलिस को इसकी खबर दी गयी. पुलिस दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसी तो फ्लैट के अंदर श्रीमयी को साड़ी के सहारे फंदे से लटका पाया. कमरे में एक सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला है.
इसमें लिखा है : पति के प्यार के बिना वह नहीं रह सकती है, इसके कारण उसने यह कदम उठाया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस इस घटना के बाद मृतक के परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है. पूछताछ में पता चला है कि पति के साथ में रहने के बावजूद वह श्रीमयी के साथ प्यार से पेश नहीं आता था, जिसके कारण वह काफी दिनों से तनाव में थी.
