कोलकाता. फेसबुक में एक युवक द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट किये जाने को लेकर पोर्ट इलाके के इकबालपुर में लोगों में गुस्सा व्याप्त हो गया. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इस पोस्ट के खिलाफ इलाके के कुछ लोग गुस्से में आकर उसे पोस्ट करनेवाले युवक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. पुलिस जब युवक को पूछताछ के लिए बुलाने घर गयी तो युवक फरार था.
इसके कारण उसके पिता को थाने में पूछताछ के लिए पुलिस ले आयी. इसके बाद से इलाके के लोग युवक को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े हैं. खबर लिखे जाने तक इकबालपुर थाने की पुलिस के अलावा विभागीय डीसी इलाके के लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे थे.
