कोलकाता: मर्चेंडाइस एक्सपोर्ट फ्रॉम इंडिया स्कीम (एमआइइएस) का लाइसेंस दिलाने के नाम पर बड़ाबाजार के एक व्यापारी से सात लाख 16 हजार 700 रुपये ठगने का मामला सामने आया है. पीड़ित व्यक्ति का नाम चंद्र मोहन छेत्तियार है. बड़ाबाजार के एनएस रोड में उसका दफ्तर है.
क्या है मामला : शिकायत में उन्होंने बड़ाबाजार थाने की पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात हफीजुर रहमान नामक मालदा के एक एजेंट से हुई थी.
उन्होंने सुना था कि उस एजेंट से काफी व्यापारियों ने एमआइइएस लाइसेंस बनवाया है. लिहाजा उसने भी उस एजेंट से संपर्क किया, जिसमें हफीजुर ने कहा कि सात लाख 16 हजार 700 रुपये के बदले वह लाइसेंस बनवा देगा, लेकिन पीड़ित व्यापारी चंद्र मोहन का आरोप है कि रुपये देने के काफी दिन गुजर जाने के बावजूद उसे लाइसेंस नहीं मिला. इसके बाद उसे अपने साथ ठगी का एहसास हुआ. इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत बड़ाबाजार थाने में दर्ज करायी.
पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश शुरू कर दी गयी है. जल्द उसे पकड़ लिया जायेगा.
