गिरीश पार्क : 260 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

कोलकाता. कोलकाता पुलिस के नारकोटिक्स विभाग की टीम ने गिरीश पार्क इलाके से 260 ग्राम हेरोइन के साथ अरविंद सिंह (48) नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसके पास से पुलिस ने एक हजार रुपये नगदी भी बरामद किये हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उन्हें गुप्त जानकारी मिली थी कि गिरीश पार्क इलाके में […]

कोलकाता. कोलकाता पुलिस के नारकोटिक्स विभाग की टीम ने गिरीश पार्क इलाके से 260 ग्राम हेरोइन के साथ अरविंद सिंह (48) नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसके पास से पुलिस ने एक हजार रुपये नगदी भी बरामद किये हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उन्हें गुप्त जानकारी मिली थी कि गिरीश पार्क इलाके में भारी मात्रा में ड्रग्स की डिलीवरी होने वाली है. इसके बाद नारकोटिक्स विभाग की टीम पहले से गिरीश पार्क मेट्रो स्टेशन के अासपास शुक्रवार सुबह तैनात थी.
अचानक सेंट्रल एवेन्यू में एक व्यक्ति पर संदेह होने पर उसे पकड़ कर तलाशी ली गयी, जिसमें पुलिस को जांच में 260 ग्राम हेरोइन उसके पास से मिली. गिरफ्तार आरोपी यह ड्रग्स कहां से लाये और किसके हवाले करनेवाले थे. इस बारे में उससे पूछताछ हो रही है. अरविंद को शनिवार को अदालत में पेश किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >