साउथ प्वाइंट के छात्र ने घर में लगायी फांसी

कोलकाता: साउथ प्वाइंट स्कूल के एक छात्र ने खुद को घर के कमरे में बंद कर फांसी लगाकर जान दे दी. घटना कालीघाट इलाके के देवनारायण बनर्जी रोड की है. मृतक का नाम श्रीजन चौधरी (18) है. वह स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था. पढ़ाई में भी वह मेधावी था. खबर पाकर कालीघाट थाने […]

कोलकाता: साउथ प्वाइंट स्कूल के एक छात्र ने खुद को घर के कमरे में बंद कर फांसी लगाकर जान दे दी. घटना कालीघाट इलाके के देवनारायण बनर्जी रोड की है. मृतक का नाम श्रीजन चौधरी (18) है. वह स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था. पढ़ाई में भी वह मेधावी था. खबर पाकर कालीघाट थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया है.

पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में घरवालों ने बताया कि वह हाल ही में एक दोस्त के साथ हॉल में डरावनी फिल्म देखने गया था. इसके बाद से वह सहमा रहने लगा था. खुद को मोबाइल की दुनिया में भी उलझाये रखा था.

दिनभर मोबाइल लेकर रहता था. पुलिस को शुरुआत में लगा ही यह मामला ब्लू व्हेल जानलेवा गेम का हो सकता है. लेकिन जांच में यह भी पता चला कि युवक डिप्रेशन का मरीज था. इसका इलाज चल रहा था. पुलिस युवक के दोस्त से पूछताछ कर रही है. युवक ने फांसी क्यों लगायी. इस पर रहस्य बरकरार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >