दो मवेशी तस्करों के बीच गोलीबारी, दोनों घायल

दिनहाटा. मवेशी तस्करी से जुड़े दो युवकों के बीच शुरू हुई कहासुनी बढ़ते-बढ़ते गोलीबारी में तब्दील हो गयी. सोमवार रात को कूचबिहार जिले के दिनहाटा महकमा अंतर्गत नाजिरहाट बाजार में कई राउंड गोलियां चलीं. इस घटना के बाद से इलाके में तनाव है. घायल एक युवक की पहचान अबुबक्र मियां (28) के नाम से की […]

दिनहाटा. मवेशी तस्करी से जुड़े दो युवकों के बीच शुरू हुई कहासुनी बढ़ते-बढ़ते गोलीबारी में तब्दील हो गयी. सोमवार रात को कूचबिहार जिले के दिनहाटा महकमा अंतर्गत नाजिरहाट बाजार में कई राउंड गोलियां चलीं. इस घटना के बाद से इलाके में तनाव है. घायल एक युवक की पहचान अबुबक्र मियां (28) के नाम से की गयी है, जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो सकी है.

घटना की जानकारी मिलने पर साहेबगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हथियारों को जब्त किया. कूचबिहार के सांसद पार्थ प्रतिम राय ने दिनहाटा महकमा अस्पताल जाकर जख्मी युवकों के परिजनों से भेंट की. सांसद ने बताया कि पुलिस को कानूनी तौर पर कार्रवाई करने के लिए कहा गया है.

जानकारी अनुसार, सोमवार रात आठ बजे के करीब दोनों युवक एक होटल में बैठ कर खाना खा रहे थे. उसी समय उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी. कहासुनी के बाद बात आगे बढ़कर हाथापाई तक जा पहुंची जिसके बाद दोनों ने आग्नेयास्त्र निकाल कर एक दूसरे पर वार कर दिया. खून से लथपथ हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. दोनों की हालत खबर लिखे जाने तक गंभीर बतायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >