मांसाहारी खाना को लेकर विवाद में लगायी फांसी

भोजन को लेकर आये दिन ससुरालवालों से होती थी नोंकझोक बड़तल्ला इलाके के हर्तकी बागान लेन की घटना, पति गिरफ्तार कोलकाता. ससुराल में भोजन को लेकर आयेदिन नोंकझोक से परेशान होकर एक गृहवधू के खुदकुशी करने का मामला सामने आया है. घटना बड़तल्ला इलाके के हर्तकी बागान लेन में शुक्रवार सुबह की है. आरजी कर […]

भोजन को लेकर आये दिन ससुरालवालों से होती थी नोंकझोक
बड़तल्ला इलाके के हर्तकी बागान लेन की घटना, पति गिरफ्तार
कोलकाता. ससुराल में भोजन को लेकर आयेदिन नोंकझोक से परेशान होकर एक गृहवधू के खुदकुशी करने का मामला सामने आया है. घटना बड़तल्ला इलाके के हर्तकी बागान लेन में शुक्रवार सुबह की है. आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत करार दिया. मृतका नाम अर्पिता चटर्जी (23) है.
पूर्वाह्न 11.30 बजे के करीब ससुराल में फांसी पर लटके हालत में देखा गया. घटना के बाद मृतका की मां शिवानी बेरा ने अपने दामाद, बेटी के देवर व उसकी सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए बाध्य करने की शिकायत बड़तल्ला थाने में दर्ज करायी. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति सौम्मोदीप चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया. उसे शनिवार को अदालत में पेश किया जायेगा. कांकुड़गाछी की रहनेवाली अर्पिता बेलियाघाटा में एक अस्पताल में नर्स का काम करती थी.
छह वर्षों से वह सौम्मोदीप चटर्जी से प्यार करती थी. इस वर्ष जनवरी में उसका विवाद सौम्मोदीप से हुआ था. अर्पिता मांस-मछली खाने की शौकीन थी, जबकि सौम्मोदीप का परिवार शाकाहारी था. ससुराल में अक्सर मांसाहारी खाने को लेकर झगड़ा होता था.
इसी झगड़े से परेशान होकर उसने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली. पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >