छात्र व युवा तृणमूल के कार्यालय पर हमला

कूचबिहार. गुरुवार दोपहर को छात्र व युवा तृणमूल के कार्यालय में कुछ बदमाशों ने आग्नेयास्त्र के साथ हमला किया. यह घटना कूचबिहार शहर के स्टेशन चौराह इलाके में हुई. गुरुवार दोपहर को बदमाशों ने तोड़फोड़ करने के अलावा कार्यालय के अंदर मौजूद कई लोगों की पिटाई की. पुलिस में घटना की लिखित शिकायत दर्ज करायी […]

कूचबिहार. गुरुवार दोपहर को छात्र व युवा तृणमूल के कार्यालय में कुछ बदमाशों ने आग्नेयास्त्र के साथ हमला किया. यह घटना कूचबिहार शहर के स्टेशन चौराह इलाके में हुई. गुरुवार दोपहर को बदमाशों ने तोड़फोड़ करने के अलावा कार्यालय के अंदर मौजूद कई लोगों की पिटाई की.

पुलिस में घटना की लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है. दर्ज शिकायत में कहा गया है कि बदमाशों ने छात्र व युवा तृणमूल के कार्यालय में आग्नेयास्त्र लेकर हमला किया. साथ ही वे कार्यालय के अंदर रखे कई आवश्यक सामान लेकर भाग गये. युवा नेता सम्राट कुंडू के व्यवसायिक संस्थान पर भी बदमाशों ने हमला किया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना की जांच शुरू की गयी है. बदमाशों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >