दो लाख के जाली नोट संग तीन गिरफ्तार

फरक्का: मुर्शिदाबाद जिला के सुति थाना क्षेत्र के चांदेर मोड़ के पास से पुलिस ने दो लाख रुपये जाली नोट के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों की पहचान मालदा जिला के वैष्णवनगर थाना क्षेत्र के पारदावनापुर निवासी अनिकुल इस्लाम, धापीपाड़ा निवासी रफीकुल इस्लाम तथा मुर्शिदाबाद के दौलताबाद थाना क्षेत्र के मदनपुर […]

फरक्का: मुर्शिदाबाद जिला के सुति थाना क्षेत्र के चांदेर मोड़ के पास से पुलिस ने दो लाख रुपये जाली नोट के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों की पहचान मालदा जिला के वैष्णवनगर थाना क्षेत्र के पारदावनापुर निवासी अनिकुल इस्लाम, धापीपाड़ा निवासी रफीकुल इस्लाम तथा मुर्शिदाबाद के दौलताबाद थाना क्षेत्र के मदनपुर निवासी एक व्यक्ति शामिल हैं.

एसपी मुकेश ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग जाली नोट के साथ कहीं जाने की फिराक में है. जिसके बाद पुलिस ने अभियान चलाया.

इसी दौरान चांदेर मोड़ के पास तीनों संदिग्ध अवस्था में दिखे. तलाशी लेने के पास तीनों के पास 100 पीस दो हजार के जाली नोट बरामद हुए हैं. पुलिस गिरफ्तार तीनों से पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >