कॉलेजपाड़ा हत्याकांड : मृतक की बेटी से मिल मंत्री ने बंधाया ढांढस

सिलीगुड़ी : कॉलेज पाड़ा हत्याकांड में मृतक रतन दास की बेटी पिंकी दास से गुरुवार को मंत्री गौतम देव ने बातचीत की. उन्होंने पिंकी को ढांढस बंधाते हुए कहा कि उसकी पढ़ाई में कोई दिक्कत नहीं होगी, इसके अलावा रतन के हत्या के मामले में गिरफ्तार व्यक्ति को उचित सजा दिलाई जाएगी. साथ ही उन्होंने […]

सिलीगुड़ी : कॉलेज पाड़ा हत्याकांड में मृतक रतन दास की बेटी पिंकी दास से गुरुवार को मंत्री गौतम देव ने बातचीत की. उन्होंने पिंकी को ढांढस बंधाते हुए कहा कि उसकी पढ़ाई में कोई दिक्कत नहीं होगी, इसके अलावा रतन के हत्या के मामले में गिरफ्तार व्यक्ति को उचित सजा दिलाई जाएगी. साथ ही उन्होंने पिंकी को आर्थिक मदद दी एवं उसकी आगे की पढ़ाई का खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली.

गौरतलब है कि गत 29 जुलाई को शनिवार को कॉलेजपाड़ा में दिनदहाड़े रतन दास की हत्या कर दी गई. स्थानीय लोग व राहगीरों की तत्परता से हत्यारा राजीव दास पकड़ा गया. सिलीगुड़ी बालिका विद्यालय की नौवीं कक्षा की छात्रा पिंकी की गिनती मेधावी छात्राओं में की जाती है. लेकिन कैंसर से पीड़ित होने से सलभर पहले उसकी मां की मौत हो गई, इसके बाद उसके पिता ने उसे पढ़ाई के लिए प्रेरित किया मां की मौत के एक वर्ष के अंदर ही पिता की हत्या होने से वह पूरी तरह से टूट चुकी है. परिवार के लोगों का मानना है कि मंत्री गौतम देव की उपस्थिति से पिंकी को बल मिला.
मंत्री गौतम देव गुरुवार सुबह को पिंकी के साथ बात की एवं उसके सिर पर हाथ रखकर आगे की पढ़ाई को जारी रखने का निर्देश दिया. इसके अलावा परिजनों के साथ बातचीत की. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी ने क्यों इस तरह की घटना को अंजाम दिया पुलिस इसकी जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि अपराधी को उचित सजा मिलेगी. साथ ही उन्होंने पिंकी को कुछ सरकारी मदद देने के साथ-साथ उसकी पढ़ाई की खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली मंत्री से आश्वासन मिलने पर परिवार के लोग व पड़ोसियों ने राहत की सांस ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >