Weather Forecast: दिल्ली में भीषण गर्मी, इन राज्यों में होगी बारिश, अगले दो दिनों तक मौसम में दिखेगा बदलाव

Weather Forecast: 12 से 13 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इस कारण कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल सकता है. राजस्थान में 10 और 14 अप्रैल के दौरान गरज और बिजली के साथ बारिश हो सकती है. दिल्ली, झारखंड, बिहार में भी मौसम का मिजाज बदल गया है. जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल.

Weather Forecast: गर्मी की दस्तक के साथ ही दिल्ली-एनसीआर का मौसम गर्म होने लगा है. मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक यानी 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, दिल्ली के मौसम को लेकर IMD का कहना है कि इस सप्ताह तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. हालांकि राहत की बात यही रहेगी कि राष्ट्रीय राजधानी में लू नहीं चलेगी क्योंकि 13 और 14 अप्रैल को गरज के साथ बारिश हो सकती हैं. मौसम विभाग ने कहा है कि आज यानी बुधवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं.

राजस्थान में बारिश की संभावना

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है वहीं राजस्थान में भी मौसम का मिजाज बदल रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि राजस्थान के कई इलाकों में आने वाले दिनों में हल्की बारिश के साथ तेज अंधड़ आ सकती है. मौसम केंद्र ने जानकारी दी है कि अगले 2 से 3 दिन कोटा, जयपुर, भरतपुर और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने चल सकती है. वहीं जोधपुर, बीकानेर, अजमेर संभाग में भी 10 और 11 अप्रैल को कहीं-कहीं बिजली कड़कने के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कि 12 से 13 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है जिसके कारण कई राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.

बिहार के कई इलाकों में बारिश की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ का असर बिहार में भी दिखेगा. मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 अप्रैल के बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव दिख सकता है. आज से कई इलाकों में बारिश की संभावना है. पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 13 अप्रैल तक बिहार में हल्की बारिश की आशंका है. विभाग के मुताबिक बिहार के भोजपुर, बक्सर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, लखीसराय समेत कई और जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है. विभाग का अनुमान है कि इस दौरान कई इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

झारखंड में बदला मौसम का मिजाज

झारखंड में राजधानी रांची समेत कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम में बदलाव के कारण सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान काफी गिर गया था. वहीं, मंगलवार को बारिश नहीं होने के कारण अधिकतम तापमान सात डिग्री बढ़ कर 34.8 डिग्री सेसि पहुंच गया. ओडिशा से एक टर्फ के गुजरने के कारण आगे भी बारिश का पूर्वानुमान है. मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 14 अप्रैल तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा.

राजधानी रांची और आसपास में 12 अप्रैल तक कभी-कभी बारिश हो सकती है. राज्य के पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं बारिश का अनुमान है. बारिश और बादल के कारण अभी लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी. अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेसि के बीच ही रहेगा. न्यूनतम तापमान 19-20 डिग्री सेसि के आसपास रहेगा. 10 और 11 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी (कोल्हान) तथा मध्य (राजधानी और आसपास) में बारिश हो सकती है. हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. कहीं-कहीं वज्रपात भी हो सकता है.

अगले 24 घंटों के दौरान कैसा रहेगा मौसम

स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, ओडिशा के कुछ हिस्सों, उत्तरी तेलंगाना, छत्तीसगढ़, सिक्किम, पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश और दक्षिणी केरल में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है. 10 और 11 अप्रैल को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में गरज के साथ छिटपुट हल्की बारिश के साथ बर्फबारी और बिजली गिरने की संभावना है. वहीं  13 से 15 अप्रैल के बीच व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.

Also Read: Chhattisgarh News: दुर्ग में भीषण हादसा, खदान में बस गिरने से 12 लोगों की मौत, कई लोग घायल 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >