महाकुंभ में बन रहे हनुमान मंदिर कॉरिडोर का निर्माण कार्य आखिर क्यों सेना ने कराया बंद, जानिए वजह?

प्रयागराज के बंधवा हनुमान मंदिर के भव्य कॉरिडोर निर्माण का कार्य काफी तेजी के साथ चल रहा था इसी बीच अचानक से आधे दर्जन से ज्यादा सेना के जवानों द्वारा कॉरिडोर निर्माण कार्य बंद करवा दिया गया और कारीगरों को आगे भी काम बंद करे रहने का निर्देश दिया.

प्रयागराज के संगम क्षेत्र स्थित बंधवा हनुमान मंदिर कॉरिडोर का निर्माण कार्य काफी तेजी के साथ चल रहा था कि इसी बीच अचानक सेना की गाड़ियों से सेना के आधे दर्जन से ज्यादा जवान पहुंचे और कॉरिडोर निर्माण का कार्य ठप करा दिया. बिना अनुमति दोबारा कॉरिडोर का निर्माण न करने का निर्देश भी जवानों की ओर से कारीगरों को दिया गया है.
बताया गया कि जमीन को लेकर सेना और पीडीए के बीच हुए समझौते में विलम्ब के कारण कार्य ठप कराया गया है.प्रयागराज विकास प्राधिकरण के अधिकारियों और सेना के उच्च अधिकारियों के बीच वार्ता सफलकारी नहीं बनी. पीडीए की ओर से 32 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च करके संगम क्षेत्र में लेटे हनुमान मंदिर कॉरिडोर का निर्माण कराया जा रहा है.

कॉरिडोर परिसर के अंदर आ रही सेना की जमीन

कॉरिडोर परिसर के अंदर सेना की जमीन आ रही है, जिसके बदले में सेना को नेहरू पार्क के पास जमीन देने पर समझौता हुआ था. अभी तक पीडीए की ओर से सेना को उसके बदले में जमीन स्थानांतरित नहीं की गई है.महाकुंभ के पहले लेटे हनुमान मंदिर कॉरिडोर के प्रथम फेज का कार्य प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से लगभग पूरा किया जा चुका है. फिलहाल फिनिसिंग का कार्य अभी चल रहा है जिसे सेना द्वारा बंद कराया गया है.दूसरे फेज के कार्य में मंदिर के गर्भगृह और विशाल मंडप का कार्य होना बाकी है जिसे जल्द ही समझौते के बाद पूर्ण किया जा सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Abhishek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >