उत्तर प्रदेश के हरदोई के प्राथमिक विद्यालय कोटरा में बच्चों को मिड-डे मील में जला हुआ चावल परोसे जाने का मामला सामने आया है.सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक, बताया गया कि बच्चों को दिए गए चावल में दाल भी नहीं थी. इस घटना के सामने आने के बाद स्कूल में बच्चों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं.
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में मिड-डे मील की बड़ी लापरवाही के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने प्रभारी प्रधानाचार्य और एक सहायक शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने यह सख्त कदम उठाया.
वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया. लोगों ने बच्चों को दिए जाने वाले मिड-डे मील की गुणवत्ता और स्कूल में भोजन की व्यवस्था पर सवाल उठाए. मामले की जांच में शिक्षकों के बीच विवाद की बात भी सामने आई है.
जांच के बाद कार्रवाई की उम्मीद
घटना के बाद संबंधित अधिकारियों की ओर से मामले की जांच की जा रही है. अब यह देखना होगा कि बच्चों को जला हुआ चावल परोसने और मिड-डे मील में दाल नहीं होने के मामले में जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई होती है.
ये भी पढ़ें: गोमती में अब नहीं गिरेगी गंदगी: लखनऊ के 45 नालों पर योगी सरकार का मेगा एक्शन प्लान
