आज राहुल गांधी भी यूपी में, नोटबंदी पर पीएम नरेंद्र मोदी को घेरेंगे

जौनपुर : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण शहर जौनपुर में आज एक रैली को संबोधित करेंगे. इस रैली में वे नोटबंदी से देश में व्याप्त समस्याओं पर चर्चा करेंगे. राहुल गांधी यह चाहते हैं कि वे इस मुद्दे को इस तरह प्रदेश में उठायें कि उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में […]

जौनपुर : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण शहर जौनपुर में आज एक रैली को संबोधित करेंगे. इस रैली में वे नोटबंदी से देश में व्याप्त समस्याओं पर चर्चा करेंगे.

राहुल गांधी यह चाहते हैं कि वे इस मुद्दे को इस तरह प्रदेश में उठायें कि उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में इसका लाभ मिल सके. गौरतलब है कि राहुल गांधी ने देवरिय से दिल्ली तक की यात्रा के दौरान जौनपुर में खाट सभा भी आयोजित की थी, जिसमें उन्हें अच्छी-खासी सफलता मिली थी. इसलिए उन्होंने रैली के लिए जौनपुर को चुना है.

गौरतलब है कि सरकार के नोटबंदी के फैसले का कांग्रेस यह कहकर विरोध कर रही है कि यह बिना सोचे-समझे लिया गया फैसला है, जिससे आम आदमी को बहुत परेशानी हो रही है. आज कानपुर में प्रधानमंत्री की भी एक रैली है, वे परिवर्तन यात्रा को संबोधित करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >