अभिषेक की हालत लगातार चिंताजनक : बुलेटिन

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के सांसद और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की हालात चिंताजनक बनी हुयी है और उन्हें लगातार निबुलाइजेशन पर रखा जा रहा है. बेले व्यू क्लीनिक ने अपने बुलेटिन में आज बताया, ‘‘बुखार, शरीर में दर्द आदि में थोडा सुधार हुआ है लेकिन वह लगतार असहज महसूस कर रहे […]

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के सांसद और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की हालात चिंताजनक बनी हुयी है और उन्हें लगातार निबुलाइजेशन पर रखा जा रहा है. बेले व्यू क्लीनिक ने अपने बुलेटिन में आज बताया, ‘‘बुखार, शरीर में दर्द आदि में थोडा सुधार हुआ है लेकिन वह लगतार असहज महसूस कर रहे हैं और उन्हें लगातार निबुलाइजेशन पर रखा जा रहा है.”

बुलेटिन में बताया गया है कि उनके प्रभावित हिस्से का एमआरआई किया गया जिसमें खराबी नजर नहीं आयी। चिकित्सा टीम सभी क्लीनिकल रिपोर्ट की फिर से जांच कर रही है और उनका मौजूदा इलाज चालू रखने की सलाह दी गयी है. इसमें बताया गया है, ‘‘उनका लगातार इलाज हो रहा है और सभी महत्वपूर्ण पैरामीटर पर निगाह रखी जा रही है. ”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >