राजनीति में खत्म हो रही प्रेम व दोस्ती को वापस लाना है : मोदी

वाराणसी : लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि राजनीति में प्रेम और दोस्ती खत्म हो रही है, जिसे वापस लाना है. मोदी ने कहा कि हमें नम्रता के साथ चुनाव लड़ना है. कोई मोदी को कितनी भी भद्दी गाली दे, आप चिंता […]

वाराणसी : लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि राजनीति में प्रेम और दोस्ती खत्म हो रही है, जिसे वापस लाना है.

मोदी ने कहा कि हमें नम्रता के साथ चुनाव लड़ना है. कोई मोदी को कितनी भी भद्दी गाली दे, आप चिंता मत करो. प्रधानमंत्री ने कहा कि आप भी, जिसको जो गाली देनी है, वह सारी मोदी के खाते में पोस्ट कर दो. मैं गंदी से गंदी चीज से भी खाद बनाता हूं.
कितना ही गंदा कूड़ा कचरा हो, मैं उसमें खाद बनाता हूं और उसी से कमल खिलाता हूं. मोदी ने कहा कि जनता ने मन बना लिया है. इतिहास का पहला मौका है कि इस तरह का चुनाव लड़ा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >