परिणाम आ चुका है, अब सिर्फ औपचारिकता बाकी : पासवान

वाराणसी : राजग में भाजपा की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने कहा कि वाराणसी लोकसभा सीट का परिणाम आ गया है और अब सिर्फ औपचारिकता बाकी है. उन्होंने कहा कि 23 मई के बाद एक बार फिर मोदी को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेनी है. महागठंधन या […]

वाराणसी : राजग में भाजपा की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने कहा कि वाराणसी लोकसभा सीट का परिणाम आ गया है और अब सिर्फ औपचारिकता बाकी है.

उन्होंने कहा कि 23 मई के बाद एक बार फिर मोदी को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेनी है. महागठंधन या गठबंधन फिर से नेता प्रतिपक्ष के लिए लड़ाई लड़ें.
भाजपा की ही एक अन्य सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) की प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि वाराणसी में जिस तरह लोगों का हुजूम उमड़ा उससे तय हो गया है कि देश की जनता मोदी को फिर से प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >