मॉब लिंजिंग के शोर के बीच 15 मुसलमानों ने शुरू की कांवर उठाकर बाबा धाम की यात्रा

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) : गोरखपुर मंडल के देवरिया जिले में गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे की मिसाल कायम करते हुए करीब 15 मुसलमानों ने कांवर थामकर बाबा धाम की यात्रा शुरू की. देवरिया के रामपुर कारखाना स्थित कुशाहरी गांव में 70 कांवरियों ने झारखंड स्थित बाबा धाम की यात्रा शुरू की. इनमें 15 मुस्लिम भी शामिल […]


गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) :
गोरखपुर मंडल के देवरिया जिले में गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे की मिसाल कायम करते हुए करीब 15 मुसलमानों ने कांवर थामकर बाबा धाम की यात्रा शुरू की. देवरिया के रामपुर कारखाना स्थित कुशाहरी गांव में 70 कांवरियों ने झारखंड स्थित बाबा धाम की यात्रा शुरू की. इनमें 15 मुस्लिम भी शामिल हैं.

यह श्रद्धालु पहले बस से बिहार के सुल्तानगंज पहुंचते हैं और वहां गंगा से पानी लेकर करीब 140 किलोमीटर दूर झारखंड के देवघर स्थित बाबा धाम मंदिर में पैदल जाकर जल चढ़ाते हैं. ग्राम प्रधान निजाम अंसारी की पहल पर अन्य मुस्लिम लोगों ने भगवा वस्त्र धारण कर अपने खर्च पर कांवर यात्रा में शिरकत की. कांवरियों की बस को झंडी दिखाकर रवाना किया गया. अंसारी ने संवाददाताओं से कहा कि वह चाहते हैं कि गांव के सभी लोग सभी धर्मों से जुड़े आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, ताकि वे एक-दूसरे के और करीब आयें तथा समाज की सेवा के ज्यादा से ज्यादा अवसर मिलें.

LIVE VIDEO : रघुवर दास ने देवघर के बाबा मंदिर में की पूजा-अर्चना, थोड़ी देर में दुम्मा में करेंगे श्रावणी मेला का उद्घाटन

इस कांवर यात्रा को हरी झंडी दिखाने वाले समाजसेवी डॉ. संजीव शुक्ला ने बताया कि कुशाहरी गांव में गंगा-जमुनी तहजीब की वास्तविक मिसाल पेश की गयी है. भाईचारा मजबूत करने के लिए यह बहुत अच्छा कदम है. खुशी है कि दोनों समुदायों के लोग प्रेम और एकता की नयी मिसाल कायम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि समाज को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए तथा किसी भी तरह की नफरत को भुलाकर शांति और प्रेम को अपनाना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >