CM योगी के काशी आगमन पर वाराणसी में रूट डायवर्जन, कई प्रमुख मार्गों पर दोपहर 2 बजे तक वाहनों की नो-एंट्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काशी आगमन पर शहर के कई प्रमुख मार्गों पर आज यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा. पूरी जानकारी और वैकल्पिक मार्गों की सूची यहां देखें.

Varanasi Traffic Diversion: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काशी आगमन को लेकर बुधवार को शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा. इस दौरान ऑटो, ई-रिक्शा, चार पहिया वाहन, बस और मालवाहक वाहनों के लिए अलग-अलग रूट डायवर्जन लागू किया गया है. यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है.

ऑटो-ई-रिक्शा के लिए बदले रूट

एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा के मुताबिक, सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक पुलिस लाइन से चौकाघाट, तेलियाबाग, मरीमाई, मलदहिया, साजन और सिगरा होते हुए रथयात्रा मार्ग तक ऑटो और ई-रिक्शा का संचालन बंद रहेगा. महमूरगंज से आकाशवाणी होते हुए सिगरा तक भी इन वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा. तेलियाबाग से लहुराबीर, मैदागिन और विशेश्वरगंज की ओर भी ऑटो व ई-रिक्शा नहीं जा सकेंगे. वहीं, इंग्लिशिया लाइन से साजन तिराहा और फूलमंडी से मलदहिया मार्ग पर भी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा.

बसों के लिए भी लागू होगा डायवर्जन

एडीसीपी यातायात ने बताया कि एयरपोर्ट और बाहरी जिलों से वाराणसी आने वाली बसों के लिए भी रूट बदला गया है. बाबतपुर पुलिस चौकी तिराहे पर भारी और हल्के वाहनों को एयरपोर्ट की तरफ जाने से रोककर बड़ागांव की ओर मोड़ा जाएगा. हरहुआ ओवरब्रिज पर बाबतपुर की तरफ से आने वाली रोडवेज और प्राइवेट बसों को रोककर हरहुआ रिंग रोड चौराहे से परमपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा.

इन रूटों पर 11:30 बजे से लागू होगा डायवर्जन

जौनपुर, गाजीपुर और आजमगढ़ की ओर से आने वाली सभी बसों को हरहुआ रिंग रोड अंडरपास चौराहे से परमपुर की तरफ भेजा जाएगा. यह व्यवस्था बुधवार सुबह 11:30 बजे से लागू होगी. रथयात्रा मार्ग की ओर जाने वाले ऑटो और ई-रिक्शा लहरतारा-भिखारीपुर मार्ग का इस्तेमाल करेंगे.

इस तरफ चार पहिया वाहन और बसों को जाने की अनुमति नहीं

चार पहिया वाहन, बस और मालवाहक वाहनों के लिए भी विशेष डायवर्जन लागू रहेगा. राजघाट पुल और सूजाबाद की ओर से वाहनों का संचालन बंद रहेगा. अमर उजाला तिराहा से लहुराबीर और मैदागिन की तरफ चार पहिया वाहन और बसों को जाने की अनुमति नहीं होगी.

Also Read : यूपी में अब 8 नहीं, 12 हजार मिलेगा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मानदेय; सहायिकाओं को भी 6 हजार, सीएम योगी का एलान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >