यूपी में आज रात भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने बताया- आपके शहर में कितने बजे से खराब होगा मौसम

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय हो गया है और कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने शाम 6 बजे से देर रात तक बारिश की विस्तृत जानकारी दी है.

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज शाम करीब 6 बजे के बाद कई क्षेत्रों में तेज बारिश शुरू होगी. IMD के अनुसार, रातभर रुक-रुक कर बारिश अलग अलग स्थानों पर होती रहेगी. पश्चिमी और पूर्वी यूपी के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है, जबकि कुछ स्थानों पर तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है.

यूपी में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 22 से 23 जुलाई तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है. पूर्वी यूपी के गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर समेत कई जिलों में बारिश के आसार हैं. वहीं दक्षिणी यूपी के झांसी, ललितपुर, बांदा, महोबा, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर और सोनभद्र जैसे जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है. पश्चिमी यूपी में भी मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रहेंगी और 25 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है.

आज रात कितने जिलों में बारिश की संभावना

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, 22 जुलाई की रात से 23 जुलाई सुबह तक उत्तर प्रदेश के लगभग 50 से अधिक जिलों में कहीं हल्की, कहीं मध्यम और कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है. दक्षिणी यूपी और पूर्वांचल के कई जिलों में बारिश की गतिविधियां ज्यादा सक्रिय रहने का अनुमान है. हालांकि किसी जिले में बारिश का वास्तविक समय स्थानीय बादलों की स्थिति और हवा की गति पर निर्भर करेगा.

शाम 6 बजे से रात 8 बजे के बीच इन जिलों में होगी बारिश

आज शाम से मानसूनी बादल सक्रिय होने के कारण दक्षिणी और मध्य यूपी के कुछ जिलों में सबसे पहले बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है. झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी और प्रयागराज में शाम से रात के शुरुआती घंटों के बीच गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है. इन जिलों में कुछ स्थानों पर तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं.

आज रात 8 बजे से 11 बजे के बीच इन जिलों में बढ़ेगी बारिश की गतिविधि

रात के समय मानसूनी बादलों का असर मध्य और पूर्वी यूपी के जिलों में बढ़ने की संभावना है. फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अमेठी, अयोध्या, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली और सोनभद्र में बारिश शुरू होने के आसार हैं. इन जिलों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली चमकने की स्थिति बन सकती है.

आज रात 11 बजे से देर रात 2 बजे तक पूर्वांचल में बारिश के आसार

पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में देर रात बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, संतकबीरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर और आसपास के जिलों में रात के दौरान बारिश होने की संभावना है. कुछ इलाकों में तेज बारिश और मेघगर्जन भी हो सकता है.

आज देर रात 2 बजे से सुबह तक पश्चिमी यूपी में असर

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है. सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी और आसपास के क्षेत्रों में रात से सुबह तक बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें: लखनऊ विधानसभा तक पहुंचे आंदोलनकारी, लाठी लेकर CM आवास घेरने को बैरिकेडिंग पर चढ़े सपा-कांग्रेस कार्यकर्ता


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >