"दोनों पैर नहीं हैं, फिर भी घिसटकर स्कूल जाता है 5वीं का करीम" डॉक्टर बनने का सपना लिए नन्हे मासूम ने CM योगी से लगाई मदद की गुहार

उत्तर प्रदेश के करीम, दोनों पैरों से दिव्यांग होने के बावजूद डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हैं. परिवार की आर्थिक तंगी और ट्राइसाइकिल न होने से स्कूल जाने में आ रही दिक्कतों पर उन्होंने सीएम से मदद की गुहार लगाई है.

UP Siddharthnagar Karim News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के कक्षा पांच में पढ़ने वाले छात्र करीम की कहानी उनके अटूट हौसले और संघर्ष की एक मिसाल पेश करती है. दोनों पैरों से दिव्यांग होने के बावजूद करीम पढ़ाई में बेहद होनहार हैं और भविष्य में डॉक्टर बनकर गरीबों, जरूरतमंदों तथा असहाय लोगों का इलाज करना चाहते हैं. हालांकि, परिवार की आर्थिक तंगी और शारीरिक लाचारी उनके इस सपने के रास्ते में कई मुश्किलें खड़ी कर रही है.

ट्राइसाइकिल नहीं होने से स्कूल पहुंचने में परेशानी

करीम को स्कूल आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है. इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल नहीं होने के कारण उनके लिए स्कूल तक पहुंचना मुश्किल है. सामने आई जानकारी के अनुसार, कीचड़ और पानी से भरे रास्तों के कारण परेशानी और बढ़ जाती है. ऐसे में करीम की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है.

प्रशासन और मुख्यमंत्री से मदद की अपील

करीम की ओर से स्कूल आने-जाने के लिए ट्राइसाइकिल की मांग की गई है. साथ ही प्रशासन और मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई गई है. सोशल मीडिया पर भी करीम की स्थिति सामने आने के बाद प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित करने की अपील की जा रही है, ताकि छात्र को स्कूल पहुंचने में सहूलियत मिल सके.

मुश्किलों के बावजूद डॉक्टर बनने का सपना

परिवार की आर्थिक स्थिति और शारीरिक दिव्यांगता के बावजूद करीम पढ़ाई के प्रति उत्साहित हैं. वह पढ़-लिखकर डॉक्टर बनना चाहते हैं और गरीब व असहाय लोगों की सेवा करने का सपना देखते हैं. करीम के लिए एक ट्राइसाइकिल स्कूल तक पहुंचने में मददगार साबित हो सकती है, जिससे वह अपनी पढ़ाई जारी रखकर अपने डॉक्टर बनने के सपने की ओर आगे बढ़ सकें.

Must Read- पोते की जिद पर भड़की दादी, थमा दिया ‘मौत का तोहफा’, मेरठ में बेटे-पोते पर डाला ज्वलनशील पदार्थ, खुद भी दी जान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कोमल अग्रवाल

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >