अटकी हुई स्कॉलरशिप पर आई गुड न्यूज, 18 हजार छात्रों को राहत, शासन ने जारी किया नया शेड्यूल, जानिए किसे कब मिलेंगे पैसे

UP Scholarship: 18 हजार छात्रों के लिए अच्छी खबर है, जिनकी स्कॉलरशिप पिछले वित्तीय वर्ष की गलतियों के कारण अटक गई थी. शासन ने लंबित आवेदनों की प्रक्रिया दोबारा शुरू करने का निर्देश दिया है, जिससे छात्रों को जल्द ही लंबित राशि मिलने की उम्मीद है.

UP Scholarship: स्कॉलरशिप का इंतजार कर रहे करीब 18 हजार विद्यार्थियों के लिए राहत की उम्मीद जगी है. शिक्षण संस्थानों से आवेदन फॉरवर्ड करने के दौरान हुई गलतियों के कारण पिछले वित्तीय वर्ष की छात्रवृत्ति का भुगतान अटक गया था. अब नए वित्तीय वर्ष के चार महीने बीतने के बाद शासन ने लंबित आवेदनों की प्रक्रिया दोबारा शुरू करने के निर्देश दिए हैं.

आवेदन फॉरवर्ड करने में हुईं कई स्तर पर गलतियां

यूपी समाज कल्याण और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से मिलने वाली छात्रवृत्ति के लिए शिक्षण संस्थानों ने विद्यार्थियों के आवेदन फॉरवर्ड किए थे. इसी दौरान लिपिकों की ओर से कई स्तर पर गलतियां हुईं. समय रहते इनका सुधार नहीं हो सका, जिसके चलते बड़ी संख्या में पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल पाई. विद्यार्थी लंबे समय तक विभाग और शिक्षण संस्थानों के चक्कर लगाते रहे.

शासन ने अब दोबारा प्रक्रिया शुरू करने के दिए निर्देश

मामला सामने आने के बाद विभागीय स्तर से इसकी जानकारी शासन को भेजी गई. अब शासन ने लंबित छात्रवृत्ति के आवेदनों में सुधार कर पात्र विद्यार्थियों को लाभ दिलाने के लिए प्रक्रिया नए सिरे से शुरू करने के निर्देश दिए हैं. इसके लिए पिछले वित्तीय वर्ष की छात्रवृत्ति का कार्यक्रम भी दोबारा जारी किया गया है. नई समय सारणी जारी होने के बाद छात्रों को लंबित राशि मिलने की उम्मीद है.

7 सितंबर तक तैयार होगा मास्टर डाटा

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कोमिल द्विवेदी के मुताबिक, नई समय सारणी जारी कर दी गई है. इसके तहत शिक्षण संस्थानों को 7 सितंबर तक मास्टर डाटा तैयार करना होगा. इसके बाद 8 सितंबर तक विश्वविद्यालय या कॉलेज की ओर से फीस समेत अन्य विवरणों का सत्यापन किया जाएगा. सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक छात्रवृत्ति का वितरण किया जाएगा.

SBI की कई शाखाएं पोर्टल से नहीं जुड़ने से भी परेशानी

छात्रवृत्ति भुगतान में एक और बड़ी समस्या सामने आई है. विभागों की ओर से भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की कई शाखाओं को अपने पोर्टल से नहीं जोड़ा गया था. इन शाखाओं में बड़ी संख्या में छात्रों के बैंक खाते हैं. ऐसे में पोर्टल पर शाखाओं के जुड़ाव की समस्या के कारण भी कई विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं मिल सकी. अब दोबारा शुरू होने वाली प्रक्रिया में इस खामी को भी दूर करने की बात कही जा रही है.

Must Read- 5 सितंबर को नहीं मनेगा शिक्षक दिवस! आगरा में मूसलाधार बारिश के चलते स्कूल बंद, आदेश न मानने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कोमल अग्रवाल

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >