Teacher’s Day पर सपा का बड़ा दांव, बंद स्कूलों के बाहर होगा शिक्षक सम्मान; 11 सितंबर तक चलेगा अभियान

UP News: समाजवादी छात्र सभा शिक्षक दिवस से 'छात्र, नौजवान एवं PDA जागरूकता अभियान' शुरू कर रही है. यह अभियान 5 से 11 सितंबर तक चलेगा, जिसमें बंद स्कूलों, पेपर लीक, फीस वृद्धि, रोजगार जैसे मुद्दों को उठाया जाएगा. छात्र सम्मेलन और शिक्षक सम्मान भी आयोजित होंगे.

UP News: उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर सियासत तेज होने वाली है. शिक्षक दिवस के मौके पर समाजवादी छात्र सभा BJP सरकार को घेरने के लिए मैदान में उतर रही है. छात्र सभा 5 सितंबर से 11 सितंबर तक ‘छात्र, नौजवान एवं PDA जागरूकता अभियान’ चलाएगी. अभियान के तहत बंद प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा.

‘पाठशाला पुकारे’ से उठेगा बंद स्कूलों का मुद्दा

समाजवादी छात्र सभा ‘पाठशाला पुकारे’ अभियान के जरिए बंद प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों का मुद्दा उठाएगी. शिक्षक दिवस पर ऐसे स्कूलों के परिसर के बाहर उपलब्ध नजदीकी स्थान पर कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है. सपा की छात्र इकाई का दावा है कि प्रदेश में बड़ी संख्या में प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल बंद किए गए हैं. पार्टी इसी मुद्दे को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों तक पहुंचने की तैयारी कर रही है.

शिक्षक दिवस पर छात्र सम्मेलन और शिक्षक सम्मान

5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्र सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे. इसके साथ ही शिक्षक सम्मान समारोह भी होंगे. बंद स्कूलों से जुड़े कार्यक्रमों में स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गांव के लोगों की भागीदारी भी रहेगी. सपा का कहना है कि अभियान के जरिए ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था और बंद स्कूलों से जुड़े सवालों को प्रमुखता से उठाया जाएगा.

7 से 11 सितंबर तक क्या-क्या होगा?

समाजवादी छात्र सभा ने अभियान के लिए अलग-अलग दिनों का कार्यक्रम तय किया है. 7 सितंबर: PDA वृक्षारोपण और पर्चा वितरण कार्यक्रम होगा. 8 सितंबर: विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में शिविर लगाकर छात्रों से संपर्क किया जाएगा. पर्चा वितरण भी होगा. 9 सितंबर: छात्र-छात्राओं से सुझाव लिए जाएंगे. उनसे संकल्प पत्र भरवाए जाएंगे और उनकी समस्याएं भी सुनी जाएंगी. 10 सितंबर: वर्तमान राजनीति में छात्र-छात्राओं और युवाओं की भूमिका को लेकर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी. 11 सितंबर: मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा. इसके साथ अभियान का समापन होगा.

पेपर लीक से फीस वृद्धि तक उठेंगे कई मुद्दे

समाजवादी छात्र सभा ने अभियान में छात्रों और युवाओं से जुड़े कई मुद्दों को शामिल किया है. इनमें पेपर लीक, समान कोर्स, फीस वृद्धि, रोजगार और आरक्षण प्रमुख हैं. इसके अलावा विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में नियुक्तियों में कथित भ्रष्टाचार और आरक्षण में पारदर्शिता का मुद्दा भी उठाया जाएगा.

मुफ्त पढ़ाई, डिजिटल डिवाइस और नए कॉलेजों की मांग

अभियान में मुफ्त पढ़ाई, रोस्टर प्रणाली, डिजिटल डिवाइस और पुस्तकालयों के निर्माण जैसे मुद्दों को भी शामिल किया गया है. नए विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के निर्माण की मांग भी उठाई जाएगी. शिक्षक दिवस से शुरू हो रहा यह अभियान शिक्षा और युवाओं के मुद्दों को लेकर सपा छात्र सभा की बड़ी राजनीतिक गतिविधि के रूप में देखा जा रहा है. अब 5 से 11 सितंबर तक चलने वाले अभियान में बंद स्कूलों से लेकर पेपर लीक, रोजगार और आरक्षण तक के मुद्दों को पार्टी किस तरह उठाती है, इस पर नजर रहेगी.

Also Read: UP Weather Today: यूपी में फिर बदलेगा मौसम, बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट; जानें अगले दिनों का हाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By खुशी सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >