यूपी में 17 अगस्त तक नहीं थमेगी बारिश! पूर्वांचल में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला अगले कई दिनों तक जारी रहेगा, खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में इसका असर ज्यादा देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने 13 से 17 अगस्त के बीच भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है.

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला अगले कई दिनों तक जारी रहने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने 12 अगस्त को जारी सात दिन के लिए मौसम पूर्वानुमान बुलेटिन में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार 13 से 17 अगस्त के बीच यूपी के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का असर अपेक्षाकृत ज्यादा रहने का अनुमान है.

यूपी में 13 अगस्त से बढ़ेगा बारिश का असर

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 13 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की बहुत संभावना है. वहीं पूर्वी यूपी में भी कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. पूर्वी हिस्से में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है.

14 अगस्त को कई इलाकों में भारी बारिश

14 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात और भारी बारिश की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने और भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. ऐसे में लोगों को मौसम के बदलते मिजाज को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है.

15 और 16 अगस्त को लगभग पूरे पूर्वी यूपी में बारिश

15 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में लगभग सभी स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है. पश्चिमी यूपी में भी अनेक स्थानों पर बारिश का अनुमान है. 16 अगस्त को भी पूर्वी उत्तर प्रदेश में लगभग सभी स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना बनी रहेगी.

17 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार 17 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. यानी अगले एक सप्ताह के दौरान प्रदेश में बारिश से राहत मिलने के आसार कम हैं.

18 अगस्त को भी पूर्वी यूपी में भारी बारिश की संभावना

18 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए किसी चेतावनी का उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश की बहुत संभावना जताई गई है, इससे साफ है कि बारिश का असर पूर्वी यूपी में 18 अगस्त तक बना रह सकता है.

13 से 17 अगस्त तक वज्रपात को लेकर चेतावनी

मौसम संबंधी चेतावनी में 13 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात की बहुत संभावना जताई गई है. 14 अगस्त को भी दोनों हिस्सों में वज्रपात और भारी बारिश की संभावना है. 15 से 17 अगस्त के बीच दोनों क्षेत्रों में भारी बारिश की बहुत संभावना जताई गई है. पूर्वी यूपी में 18 अगस्त को भी भारी बारिश को लेकर चेतावनी दी गई है.

12 अगस्त को कोई चेतावनी नहीं

मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार 12 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी दोनों उत्तर प्रदेश के लिए कोई चेतावनी नहीं है. हालांकि, दोनों क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना बनी हुई है.

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की दी सलाह

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों में बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन सकती है. ऐसे में बारिश के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचना जरूरी है. मौसम विभाग का यह पूर्वानुमान 12 अगस्त को जारी बुलेटिन पर आधारित है और समय के साथ इसमें बदलाव संभव है.

यह भी पढ़ें: 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अखिलेश यादव का मास्टर प्लान तैयार, सर्वे टीम तय करेगी किसे मिलेगा सपा का टिकट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >