UP News : युवा रोजगार तलाशने के बजाय नए अवसर पैदा करें, बोले सीएम योगी

UP News : मथुरा में स्मृति महोत्सव में सीएम ने कहा कि धारा 370 से लेकर राम मंदिर तक, जो कभी असंभव माना जाता था, आज हकीकत बन चुका है. अब लक्ष्य है युवाओं को ‘नौकरी खोजने वाला’ नहीं बल्कि ‘नौकरी देने वाला’ बनाना.

UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव में कहा कि दीनदयाल जी का स्वदेशी दर्शन और “वोकल फॉर लोकल” मंत्र आज भी उतना ही प्रासंगिक है. उनका कहना था कि यही विचार असंभव को संभव करने की ताकत रखते हैं. सीएम ने कहा कि अतीत में धारा 370 को हटाना, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण और 80 करोड़ लोगों तक मुफ्त राशन पहुंचाना असंभव माना जाता था. लेकिन आज ये सब साकार हो चुका है. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे रोजगार तलाशने के बजाय नए अवसर पैदा करें.

युवाओं और योजनाओं पर फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टार्टअप केवल आईटी सेक्टर तक सीमित नहीं, बल्कि गोर आधारित खेती, ODOP (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) और अन्य क्षेत्रों में भी नवाचार की अपार संभावनाएं हैं. सरकार ने युवाओं को बढ़ावा देने के लिए सीएम युवा योजना शुरू की है. जिसके तहत बिना गारंटी और ब्याजमुक्त ऋण दिए जा रहे हैं. अब तक 70 हज़ार से अधिक युवाओं ने इसका लाभ उठाया है. लक्ष्य एक लाख का है. आउटसोर्स कर्मचारियों का न्यूनतम मानदेय बढ़ाकर ₹16,000 से ₹20,000 तक किया गया है.

आत्मनिर्भरता और चुनौतियां

सीएम ने कहा कि “वोकल फॉर लोकल” और ODOP से प्रदेश के कारीगरों, शिल्पकारों और छोटे उद्यमियों को पहचान मिली है. मेलों और प्रदर्शनियों के माध्यम से उनकी आमदनी में वृद्धि हो रही है. हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि आत्मनिर्भरता की राह आसान नहीं है. और इसके लिए गुणवत्ता, प्रशिक्षण और बाजार तक पहुंच जैसे क्षेत्रों में लगातार प्रयास करने होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >