UP में बिजली उपभोक्ताओं की हर शिकायत पर नजर, मेरठ समेत 14 जिलों में अफसरों को सख्त निर्देश

UP News: पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PVVNL) बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को दूर करने के लिए 14 जिलों में विशेष शिविर लगा रहा है. इन शिविरों में बिल, मीटर, कनेक्शन और फॉल्ट से जुड़ी शिकायतों का तत्काल समाधान किया जाएगा.

UP News: बिजली से जुड़ी समस्याओं के जल्द समाधान के लिए पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PVVNL) की ओर से पश्चिमांचल के सभी 14 जिलों में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं. इन शिविरों में उपभोक्ता बिजली बिल, मीटर, कनेक्शन, फाल्ट और दूसरी समस्याओं की शिकायत दर्ज करा सकते हैं. बुधवार को मेरठ में लगे शिविर में अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं और कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान कराया.

अधिकारियों ने मौके पर सुनीं शिकायतें

बुधवार को आयोजित शिविर में अधिशासी अभियंता कॉमर्शियल सौरभ मंगला और महेश कुमार ने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं. उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को शिकायतों का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए. कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जबकि बाकी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने को कहा गया.

हर शिकायत को गंभीरता से लेने के निर्देश

PVVNL के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि शिविर में आने वाले हर उपभोक्ता की समस्या को गंभीरता से सुना जाए. शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाए, ताकि लोगों को अपनी समस्या के लिए बार-बार बिजली विभाग के कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें. शिकायतों के निस्तारण में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए.

बिल, मीटर और कनेक्शन से जुड़ी शिकायतें

शिविरों में उपभोक्ता बिजली बिल, मीटर, नए कनेक्शन, बिजली फाल्ट और अन्य समस्याओं को लेकर शिकायत कर रहे हैं. अधिकारियों के अनुसार, शिविरों का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनकी समस्याओं का जल्द समाधान उपलब्ध कराना है. इसके साथ ही विभाग और उपभोक्ताओं के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना भी इसका मकसद है.

लंबित शिकायतों की भी होगी निगरानी

शिविरों में दर्ज होने वाली शिकायतों की निगरानी की जा रही है, ताकि लंबित मामलों का समय पर समाधान सुनिश्चित किया जा सके. अधिकारियों के मुताबिक, इससे शिकायतों पर नजर रहेगी और उपभोक्ताओं को बेवजह परेशानी नहीं होगी.

Also Read: रेलवे में अब मनमानी तैनाती पर ब्रेक! इंटरव्यू के बाद ही अफसरों को मिलेगा निर्माण संगठन में मौका


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By खुशबू कुमारी

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >