राम मंदिर के नए CEO जितेंद्र मिश्रा की अयोध्या में एंट्री, भव्य स्वागत के बाद बोले- राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा

Ayodhya Ram Mandir CEO: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनिर्वाचित CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा ने अयोध्या पहुंचकर अपना पदभार संभाला. उन्होंने राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा करने की बात कही.

Ayodhya Ram Mandir CEO: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनिर्वाचित मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा गुरुवार को पहली बार अयोध्या पहुंचे. अयोध्या एयरपोर्ट पर ट्रस्ट की ओर से उनका स्वागत किया गया. इसके बाद वह श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र भवन पहुंचे, जहां ट्रस्ट के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका भव्य स्वागत किया. इस दौरान जितेंद्र मिश्रा ने अपने चयन के लिए चयन समिति और ट्रस्ट का आभार जताया. उन्होंने इसे प्रभु श्रीराम की कृपा और अपने जीवन की बड़ी अनुभूति बताया.

राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा

उन्होंने अयोध्या पहुंचने के बाद इसे अपने लिए बेहद भावुक और गौरवपूर्ण क्षण बताया. उन्होंने कहा कि एक बार राष्ट्र की सेवा करने के बाद अब उन्हें प्रभु श्रीराम, रामभक्तों और राम मंदिर ट्रस्ट की सेवा करने का अवसर मिला है. अयोध्या में अपनी पहली महत्वपूर्ण गतिविधि के दौरान उन्होंने ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मुलाकात की और आगामी प्रशासनिक व विकास कार्यों की जानकारी ली. एयरपोर्ट और तीर्थ क्षेत्र भवन पहुंचने पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया.

ट्रस्ट पदाधिकारियों के साथ हुई अहम बैठक

गुरुवार को श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र कार्यालय में एक अहम बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें राम मंदिर ट्रस्ट के नवनिर्वाचित CEO जितेंद्र मिश्रा शामिल हुए. बैठक में ट्रस्ट के महासचिव गोविंद देव गिरि महाराज, ट्रस्टी जगदीश आफले और कोषाध्यक्ष महेश भागचंदका मौजूद रहे. CEO पद संभालने के बाद ट्रस्ट पदाधिकारियों के साथ प्रशासनिक और आगामी कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई. इस दौरान जितेंद्र मिश्रा ने ट्रस्ट से जुड़े आगामी प्रशासनिक और विकास कार्यों की जानकारी ली.

Must Read: 9 साल बाद खुला JPNIC, बदहाली देख भड़के अखिलेश यादव, बोले- भाजपा को पीढ़ियां नहीं करेंगी माफ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By खुशबू कुमारी

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >