स्वागत समारोह बना अखाड़ा! देवरिया में ऐसा क्या हुआ कि BJP के दो गुट आपस में भिड़ गए? लाठी-डंडे चलने का Video वायरल

UP News: देवरिया में भाजपा के एक स्वागत कार्यक्रम के दौरान पार्टी के ही दो गुट आपस में भिड़ गए. कहासुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें लाठी-डंडे चलने लगे. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

UP News: उत्तर प्रदेश के देवरिया में भाजपा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया सहसंयोजक शिवानंद द्विवेदी के स्वागत कार्यक्रम के दौरान पार्टी के ही दो गुट आपस में भिड़ गए. देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे. घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है. मारपीट में कई लोगों के घायल होने की सूचना है.

कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद

मामला गौरी बाजार थाना क्षेत्र के खरोह चौराहे का बताया जा रहा है. शिवानंद द्विवेदी के स्वागत के लिए पार्टी कार्यकर्ता जिले की सीमा खरोह के पास एकत्र हुए थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर भाजपा समर्थकों के दो पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई.

Video में भिड़ते दिखे कार्यकर्ता

प्रसारित वीडियो में भाजपा कार्यकर्ता एक-दूसरे से गुत्थम-गुत्था करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान सुरक्षा कर्मियों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन स्थिति नियंत्रित नहीं हो सकी. वीडियो में कुछ लोग एक कार्यकर्ता की लाठी-डंडे से पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं. वह किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाता नजर आया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

मौके पर मौजूद थे भाजपा के वरिष्ठ नेता

घटना के समय भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौके पर मौजूद थे. मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. हालांकि, अभी तक मारपीट की वजह और घायलों की सही संख्या स्पष्ट नहीं हो सकी है.

मारपीट का Video इंटरनेट पर वायरल

स्वागत कार्यक्रम के दौरान हुई मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है. वीडियो में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई और लाठी-डंडे चलने की स्थिति दिखाई दे रही है. फिलहाल घटना के पीछे की वजह को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.

Must Read: UP की सड़कों पर ऐसा क्या हुआ कि हाईकोर्ट बोला- सरकार अब सोती नहीं रह सकती? जानें क्या है पूरा मामला


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By खुशबू कुमारी

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >