UP News: किसानों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच बनी योगी सरकार की मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना

UP News: वित्तीय वर्ष 2025–26 में 18,145 किसानों को मिली 873.58 करोड़ रुपये की सहायता योजना के डिजिटलीकरण से किसानों को घर बैठे मिलेगा लाभ, पारदर्शिता भी होगी और सुदृढ़

UP News: प्रदेश के किसानों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से लागू मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना आज किसानों के लिए एक सशक्त सुरक्षा कवच के रूप में उभरकर सामने आई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में वर्ष 2019 से संचालित यह योजना दुर्घटना की स्थिति में किसान परिवारों को न केवल आर्थिक संबल देती है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान कर रही है.

योजना के अंतर्गत अब तक 1 लाख 8 हजार से अधिक किसानों व उनके परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है. मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार योजना का पूरी तरह डिजिटलीकरण किया जा रहा है, जिससे इसके क्रियान्वयन में सरलता के साथ-साथ पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी.

दुर्घटना की स्थिति में 5 लाख रुपये तक की सहायता

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत दुर्घटनावश मृत्यु अथवा स्थायी दिव्यांगता की स्थिति में किसान या उसके आश्रितों को 5 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. वित्तीय वर्ष 2025–26 में अब तक 873.58 करोड़ रुपये की धनराशि वितरित कर 18,145 किसानों या उनके परिजनों को लाभ पहुंचाया जा चुका है.

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में वर्ष 2023–24 से भूमिहीन किसानों एवं खेतिहर श्रमिकों को भी योजना में शामिल किया गया. इसी वर्ष 944.72 करोड़ रुपये की सहायता से 23,821 किसानों को लाभान्वित किया गया था. योजना की शुरुआत से अब तक कुल 1,08,098 किसानों अथवा उनके परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है.

डिजिटलीकरण से बढ़ेगी पारदर्शिता और प्रभावशीलता

योजना के सुचारू, पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए राजस्व परिषद द्वारा इसका पूर्ण डिजिटलीकरण किया जा रहा है. एनआईसी के सहयोग से एक आधुनिक वेब पोर्टल एवं सॉफ्टवेयर विकसित किया जा रहा है, जो फरवरी 2026 तक पूर्ण हो जाएगा.

डिजिटलीकरण के बाद किसान घर बैठे आवेदन कर सकेंगे और उन्हें तहसील या जिला कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. आवेदन से लेकर लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि हस्तांतरण तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. साथ ही, योजना की प्रभावी निगरानी के लिए इसे डैशबोर्ड सिस्टम से भी जोड़ा जा रहा है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी.

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना कठिन परिस्थितियों में किसानों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर योगी सरकार की किसान-हितैषी नीतियों को मजबूती से आगे बढ़ा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >