कही आप भी तो नहीं राम मंदिर का प्रसाद Online मँगवा रहे थे, हो गया धोखा, लगा 1 लाख रुपये का जुर्माना

क्या आप भी Amazon से राम मंदिर का प्रसाद मँगवा रहे थे? सावधान! केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने भ्रामक विज्ञापन के चलते Amazon India पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. यह मामला बताता है कि कैसे आम मिठाइयों को धार्मिक भावनाओं का फायदा उठाकर बेचा जा रहा था.

UP News : अयोध्या के राम मंदिर के प्रसाद के नाम पर Amazon पर साधारण मिठाई बेचने का मामला सामने आया है. केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने इसे भ्रामक व्यापारिक तरीका मानते हुए Amazon India पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. जांच में सामने आया कि जिस मिठाई को राम मंदिर का प्रसाद बताकर बेचा जा रहा था, उसके लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से कोई अनुमति नहीं ली गई थी.

‘राम मंदिर प्रसाद’ के नाम पर बिक रही थी मिठाई

यह मामला Amazon पर ‘श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद’ के नाम से बेची जा रही मिठाइयों से जुड़ा है. इन उत्पादों को चंडू ट्रेडिंग कंपनी ने ‘बिहारी ब्रदर्स’ ब्रांड के तहत बेचा था. इनमें घी के लड्डू, खोया लड्डू, बूंदी लड्डू और गाय के दूध के पेड़े शामिल थे. उत्पादों की पैकेजिंग और ऑनलाइन लिस्टिंग में ‘श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद’ और ‘भगवान राम का आशीर्वाद’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया था. इससे ग्राहकों को यह धारणा हो सकती थी कि ये मिठाइयां वास्तव में अयोध्या के राम मंदिर का प्रसाद हैं.

राम मंदिर ट्रस्ट से नहीं ली गई थी मंजूरी

जांच के दौरान यह बात सामने आई कि इन मिठाइयों की बिक्री के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से कोई प्रमाणित अनुमति नहीं ली गई थी. इसके बावजूद Amazon पर इन उत्पादों को राम मंदिर के प्रसाद के तौर पर पेश किया गया. CCPA ने इसी को उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाला व्यापारिक तरीका माना. प्राधिकरण के मुताबिक धार्मिक स्थल से जुड़े नाम और पहचान का इस्तेमाल इस तरह व्यावसायिक बिक्री के लिए करना उपभोक्ताओं के लिए भ्रामक हो सकता है.

जनवरी 2024 की शिकायत के बाद शुरू हुई कार्रवाई

इस मामले में कार्रवाई जनवरी 2024 में आई शिकायत के बाद हुई. ‘कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स’ ने Amazon पर राम मंदिर के प्रसाद के नाम पर मिठाइयों की बिक्री को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के आधार पर CCPA ने मामले की जांच की और Amazon India की भूमिका पर कार्रवाई करते हुए 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया.

CCPA ने क्या कहा?

CCPA के आदेश में कहा गया कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की मंजूरी के बिना आम मिठाई के उत्पादों के लिए राम मंदिर प्रसाद जैसे शब्दों का व्यावसायिक इस्तेमाल उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाला है. प्राधिकरण ने इसे उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत अनुचित व्यापारिक व्यवहार माना. यह आदेश CCPA की चीफ कमिश्नर निधि खरे और कमिश्नर अनुपम मिश्रा ने 4 अगस्त को जारी किया.

ऑनलाइन खरीदारी करते समय रहें सावधान

राम मंदिर के प्रसाद के नाम पर ऑनलाइन कई तरह के उत्पाद बेचे जाते हैं. ऐसे में खरीदारी से पहले यह जरूर जांच लें कि उत्पाद वास्तव में अधिकृत संस्था या ट्रस्ट से जुड़ा है या नहीं. केवल पैकेजिंग पर ‘राम मंदिर प्रसाद’ या धार्मिक भावनाओं से जुड़े शब्द लिखे होने से किसी उत्पाद के प्रमाणित प्रसाद होने की पुष्टि नहीं होती.

Also read : यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी शुरू, इस तारीख को फाइनल होंगे एग्जाम सेंटर, जानें पूरा शेड्यूल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि रंजन कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >