शाहजहांपुर पहुंचे वित्तमंत्री सुरेश खन्ना का अखिलेश पर तंज, बोले- अब सत्ता नहीं आने वाली, इसलिए सिर्फ गीत ही गाएंगे

शाहजहांपुर में सुरेश खन्ना के बयान साफ पता चल रहा है कि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और सपा के बीच सियासी घमासान तेज होने वाला है. नेताओं के हमलों से चुनावी माहौल गरमाता दिख रहा है.

UP Politics: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले शाहजहांपुर पहुंचे वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे AI वीडियो को लेकर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव को अब पता चल गया है कि सत्ता उनके हाथ में आने वाली नहीं है, इसलिए अब उनके पास सिर्फ गीत गाने का रास्ता बचा है. खन्ना ने यह बयान आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में दिया.

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र

सुरेश खन्ना बुधवार को शाहजहांपुर के गांधी भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे .। यहां उन्होंने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र और प्रशस्ति पत्र वितरित किए. उन्होंने कहा कि आज का दिन आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के हितों के लिए समर्पित है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्मचारियों के हित में जो घोषणा की थी, उसे अब पूरा किया जा रहा है.

अब नहीं होगा कर्मचारियों का शोषण

वित्तमंत्री ने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का अब शोषण नहीं होगा. सर्विस प्रोवाइडर मनमाने तरीके से उनका उत्पीड़न नहीं कर सकेंगे. कर्मचारियों को आरक्षण और ईपीएफ समेत दूसरे जरूरी लाभ दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि सरकार ने आउटसोर्सिंग व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए हैं.

अखिलेश पर फिर साधा निशाना

सोशल मीडिया से बातचीत में सुरेश खन्ना ने भाजपा और उसके सहयोगी दलों की सरकारों का जिक्र करते हुए कहा कि आज 21 राज्यों में भाजपा या उसके सहयोगी सत्ता में हैं. उन्होंने इसे आजादी के बाद देश की राजनीति में बड़ा बदलाव बताया, इसके बाद उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें समझ आ गया है कि अब सत्ता उनके हाथ में नहीं आने वाली, इसलिए वह सिर्फ गीत ही गाएंगे.

शाहजहांपुर से पवन तोमर की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: राम मंदिर के CEO की नियुक्ति के बीच अखिलेश यादव का तंज, दान की ‘चोरी’ पर उठाए सवाल, बोले- नई चीजों से क्या पुरानी बातें भूल जाएंगे?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >