UP LPG New Rule: 1 अक्टूबर से बदल जाएगा सब्सिडी का नियम, यूपी के इन ग्राहकों को करना होगा ये जरूरी काम, नहीं तो…

उत्तर प्रदेश में LPG सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है. 1 अक्टूबर से सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है. जिन उपभोक्ताओं का सत्यापन नहीं हुआ है, उन्हें जल्द प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

LPG Gas Cylinder News: एलपीजी सिलेंडर लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है. उत्तर प्रदेश में सब्सिडी का लाभ लेने के लिए आधार वेरिफिकेशन पर जोर दिया जा रहा है. जिन उपभोक्ताओं का आधार सत्यापन अब तक नहीं हुआ है, उन्हें जल्द यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी. वेरिफिकेशन नहीं कराने पर सिलेंडर की सप्लाई तो मिल सकती है, लेकिन सब्सिडी का लाभ नहीं मिलने की बात सामने आई है.

1 अक्टूबर से आधार वेरिफिकेशन पर जोर

उत्तर प्रदेश में सब्सिडी वाले घरेलू गैस कनेक्शन के लिए आधार सत्यापन जरूरी किया गया है. सरकार की व्यवस्था के तहत 1 अक्टूबर से आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य किए जाने की जानकारी दी गई है. गैस एजेंसियां ऐसे उपभोक्ताओं को सूचना दे रही हैं, जिनका आधार अभी तक सत्यापित नहीं हुआ है. ऐसे में उपभोक्ताओं को समय रहते अपना सत्यापन करा लेना होगा.

संभल में करीब 5 लाख गैस उपभोक्ता

संभल जिले में अलग-अलग कंपनियों के करीब 5 लाख गैस उपभोक्ता बताए गए हैं. आधार सत्यापन की प्रक्रिया वर्ष 2016 से चल रही है. इसके बावजूद बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने अब तक इसे पूरा नहीं कराया है. अब गैस एजेंसियां ऐसे ग्राहकों तक सूचना पहुंचा रही हैं.

1500 उपभोक्ताओं का सत्यापन बाकी

संभल भारत गैस एजेंसी के संचालक शशांक अग्रवाल के अनुसार, एजेंसी में करीब 4500 सब्सिडी वाले घरेलू गैस कनेक्शन हैं. इनमें करीब 3000 उपभोक्ताओं का आधार सत्यापन हो चुका है. वहीं, लगभग 1500 उपभोक्ताओं का वेरिफिकेशन अभी बाकी है. इन उपभोक्ताओं को प्रक्रिया पूरी करने के लिए जानकारी दी जा रही है.

घर बैठे भी करा सकते हैं आधार वेरिफिकेशन

उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि आधार सत्यापन के लिए हर बार गैस एजेंसी जाने की जरूरत नहीं है. संबंधित कंपनी के ऐप के जरिए भी यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है. इंडेन के ग्राहक IndianOil ONE, भारत गैस के ग्राहक HelloBPCL और एचपी गैस के ग्राहक HP PAY ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं, गैस एजेंसी पर जाकर आधार कार्ड और बायोमेट्रिक के जरिए भी सत्यापन कराया जा सकता है.

Also Read: पिता का शव पहुंचते ही 4 साल की बेटी के साथ हुआ ऐसा कि उठानी पड़ी दूसरी अर्थी, रो पड़ा पूरा गांव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंजली कश्यप

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >