यूपी के प्राइमरी स्कूलों में बदलेगा पढ़ाने का तरीका, रील्स और AI वीडियो से होगी पढ़ाई

उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब पढ़ाई का अंदाज बदलने वाला है. शिक्षा विभाग छात्रों के लिए शॉर्ट वीडियो, रील्स और एनिमेटेड कंटेंट तैयार कर रहा है ताकि मुश्किल विषयों को समझना आसान हो सके.

UP government school digital education : उत्तर प्रदेश में छात्रों की पढ़ाई को आसान और इंटरेक्टिव बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने नई पहल शुरू की है. बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग मिलकर डिजिटल लर्निंग प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. इसके तहत कठिन विषयों और जटिल कॉन्सेप्ट को समझाने के लिए शॉर्ट वीडियो, रील्स और एनिमेटेड कंटेंट तैयार किया जाएगा. इन डिजिटल वीडियो के जरिए छात्रों को ऐसे टॉपिक्स समझाने की कोशिश होगी, जिन्हें किताबों और पारंपरिक पढ़ाई के माध्यम से समझने में परेशानी होती है. तैयार किए गए शैक्षणिक कंटेंट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए छात्रों तक पहुंचाया जाएगा.

YouTube और Facebook पर उपलब्ध होगा शैक्षणिक कंटेंट

इस प्रोजेक्ट के तहत पढ़ाई से जुड़े शॉर्ट्स, रील्स और एनिमेटेड वीडियो तैयार किए जाएंगे. छात्रों तक डिजिटल सामग्री पहुंचाने के लिए YouTube और Facebook जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाएगा. गणित के मुश्किल सवाल, विज्ञान के जटिल कॉन्सेप्ट या किसी विषय के ऐसे टॉपिक जिन्हें समझने में छात्रों को परेशानी होती है, उन्हें छोटे और आसान वीडियो के जरिए समझाने की कोशिश होगी.

SIET को दी गयी डिजिटल कंटेंट तैयार करने की जिम्मेदारी

इस पूरी डिजिटल पहल के संचालन की जिम्मेदारी SIET यानी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशनल टेक्नोलॉजी को दी गयी है. SIET डिजिटल कंटेंट तैयार करने के साथ ही प्रोजेक्ट के संचालन का काम भी करेगा. तैयार सामग्री को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से छात्रों तक पहुंचाया जाएगा.

किताब और ब्लैकबोर्ड के साथ डिजिटल कंटेंट पर जोर

सरकार की कोशिश है कि डिजिटल कंटेंट छात्रों के लिए पढ़ाई का एक ऐसा माध्यम बने, जहां वे अपनी सुविधा के मुताबिक मुश्किल टॉपिक्स को बार-बार देख और समझ सकें. छोटे और एनिमेटेड वीडियो के जरिए पढ़ाई को ज्यादा इंटरैक्टिव और विजुअल बनाने पर जोर दिया जाएगा. यानी यूपी के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का तरीका धीरे-धीरे डिजिटल मोड की ओर बढ़ रहा है. किताब और ब्लैकबोर्ड के साथ अब रील्स, शॉर्ट्स और एनिमेशन भी छात्रों की पढ़ाई का हिस्सा बनेंगे.

Also Read : सीने से लगाकर पाला, हर जिद पूरी की... फिर पिता ने उसी बेटी की ले ली जान, प्रेमी से शादी की जिद बनी वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि रंजन कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >