Uttar Pradesh Division : उत्तर प्रदेश के विभाजन को लेकर एक बार फिर सियासी बहस तेज हो गई है. देवरिया में आयोजित सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सामाजिक समरसता महारैली में कैबिनेट मंत्री और पार्टी अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश चार हिस्सों में बंटेगा. उन्होंने कहा कि अगर पूर्वांचल को अलग राज्य का दर्जा मिलता है, तो वहां राजभर समाज का बेटा मुख्यमंत्री बनेगा.
देवरिया की रैली में राजभर ने किया दावा
देवरिया के सोनूघाट स्थित जनता इंटर कॉलेज के मैदान में रविवार को सुभासपा की सामाजिक समरसता महारैली आयोजित की गई थी. इसी मंच से ओम प्रकाश राजभर ने यूपी के चार हिस्सों में बंटने की बात कही. उनके बयान के बाद प्रदेश के विभाजन को लेकर राजनीतिक चर्चा फिर शुरू हो गई है.
पूर्वांचल अलग राज्य बना तो राजभर समाज का बेटा बनेगा CM
ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि जिस दिन पूर्वांचल अलग राज्य बनेगा, उस दिन राजभर समाज का बेटा वहां का पहला मुख्यमंत्री बनेगा. उन्होंने अपने समाज के लोगों से राजनीतिक रूप से सजग रहने की अपील भी की.
चार हिस्सों में बांटने की बात पहले भी उठती रही है
उत्तर प्रदेश को अलग-अलग राज्यों में बांटने की मांग नई नहीं है. इस बार राजभर ने अपने भाषण में यूपी के चार हिस्सों में बंटने का दावा किया है. रिपोर्टों के मुताबिक उन्होंने पूर्वांचल, मध्यांचल, बुंदेलखंड और हरित प्रदेश की बात कही है.
काँग्रेस और सपा पर साधा निसना
राज्यभार ने अपने समर्थकों से कहा की काँग्रेस ने 60 साल शासन किया लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया इसलिए किसी के बहकाए में मत आना. सपा और बसपा पर निसना साधते हुए कहा की परेदश मे सालों इनकी सरकार रही परंतु उन्होंने भी कुछ नई किया .
फिलहाल कोई नया सरकारी फैसला नहीं
राजभर का यह बयान राजनीतिक दावा है. उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक फिलहाल उत्तर प्रदेश को चार हिस्सों में बांटने को लेकर कोई नया सरकारी फैसला नहीं हुआ है.
Also Read : साधु बना शैतान, दो दोस्तों की हत्या कर मंदिर में दफना दी लाश, ऊपर से बिछा दी टाइल्स,कोलकाता से गिरफ्तार
