UP Flood Alert: यूपी में बाढ़ का महातांडव! 26 जिलों में 3.53 लाख लोग प्रभावित, बलिया के 48 गांव पानी में, अगले 48 घंटे अहम

UP Flood: उत्तर प्रदेश में बाढ़ का संकट गहरा गया है. प्रदेश के 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं, जिससे करीब 3.53 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. गंगा और घाघरा जैसी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

UP Flood: उत्तर प्रदेश में बाढ़ का संकट अभी टला नहीं है. लगातार बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर ने कई जिलों में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. प्रदेश के 26 जिलों में करीब 3.53 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित बताए गए हैं. कई इलाकों में राहत और बचाव अभियान जारी है, जबकि हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

गंगा-घाघरा के उफान से बलिया में बढ़ी मुश्किल

पूर्वांचल में बाढ़ का असर सबसे ज्यादा दिखाई दे रहा है. बलिया में गंगा और घाघरा नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. जिले के 48 गांव बाढ़ से प्रभावित बताए गए हैं. निचले इलाकों में पानी पहुंचने के कारण ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गयी है. खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान की आशंका है, वहीं पशुओं के चारे का संकट भी गहराने लगा है.

वाराणसी में भी गंगा का रौद्र रूप

वाराणसी में गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर पहुंचने के बाद निचले इलाकों और घाटों पर पानी का दबाव बढ़ा. प्रशासन ने प्रभावित लोगों के लिए राहत शिविरों की व्यवस्था की है. प्रदेश में अब तक 17,500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए जाने की जानकारी सामने आयी है.

बारिश ने बढ़ाई चिंता, अगले कुछ घंटे अहम

बाढ़ के बीच बारिश का दौर जारी रहने से प्रभावित इलाकों में चिंता और बढ़ गयी है. नदी किनारे बसे गांवों में प्रशासन लगातार जलस्तर पर नजर रख रहा है. लोगों से बाढ़ के पानी में जाने और नदियों के किनारे जाने से बचने की अपील की जा रही है.

बलिया में बाढ़ के पानी ने ली दो युवकों की जान

बलिया में बाढ़ के पानी के बीच रविवार को दर्दनाक हादसा भी हुआ. दुबहड़ थाना क्षेत्र के टेकार पुलिया के पास बाढ़ के पानी में नहाने गए चार युवक डूबने लगे. ग्रामीणों ने दो युवकों को बचा लिया, लेकिन अनीश अंसारी और गोलू गोड की डूबने से मौत हो गयी. एनडीआरएफ की टीम ने काफी प्रयास के बाद दोनों के शव बरामद किए. प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गयी है.

यह भी पढ़ें: UP Weather Today: यूपी में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By तिलक कुमार

तिलक कुमार पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है. अमर उजाला, प्रभात खबर, जनसंदेश टाइम्स और राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं. अपराध, राजनीति और हाइपरलोकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. मैदानी रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरों को पाठकों तक पहुंचाया है. जमीनी मुद्दों की गहरी समझ और तथ्यों पर आधारित रिपोर्टिंग उनकी पहचान रही है. वर्तमान में वह प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़े हुए हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन और रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >