यूपी चुनाव 2027 के लिए सपा की नई चाल: बूथ-बूथ पर उतरेंगे डिजिटल योद्धा, एक क्लिक में पहुंचेगा संगठन का संदेश

UP Politics: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में समाजवादी पार्टी ने अपनी रणनीति बदल दी है. पार्टी अब बूथ स्तर पर डिजिटल योद्धा तैयार करेगी. हर बूथ पर 40-50 नए सक्रिय सदस्यों को जोड़कर डिजिटल नेटवर्क मजबूत किया जाएगा, जिससे संगठन को जमीनी स्तर की रियल-टाइम जानकारी मिल सकेगी.

UP Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी चुनावी रणनीति में बड़ा बदलाव करना शुरू कर दिया है. पार्टी अब सिर्फ पारंपरिक जनसंपर्क अभियान पर निर्भर नहीं रहेगी, बल्कि डिजिटल नेटवर्क के जरिए बूथ स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है. सपा ने संगठन को तकनीक से जोड़ने के लिए बूथ स्तर पर ‘डिजिटल योद्धा’ तैयार करने की योजना बनाई है. इन कार्यकर्ताओं के जरिए पार्टी को जमीनी गतिविधियों की रियल-टाइम जानकारी मिलेगी और चुनावी अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया जा सकेगा.

घर-घर संपर्क के साथ डिजिटल नेटवर्क पर जोर

पार्टी नेतृत्व ने जिला और शहर इकाइयों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को नए अभियान की जिम्मेदारी सौंपी है. इसके तहत कार्यकर्ता गांव, कस्बों और शहरी इलाकों में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे. इस अभियान के दौरान जनता को समाजवादी पार्टी की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और आगामी चुनावी एजेंडे की जानकारी दी जाएगी. पार्टी का लक्ष्य है कि संगठन को हर बूथ पर सक्रिय और मजबूत बनाया जाए.

हर बूथ पर जुड़ेंगे 40-50 नए डिजिटल सदस्य

समाजवादी पार्टी ने इस बार बूथ प्रबंधन को हाईटेक बनाने की तैयारी की है. पार्टी प्रत्येक बूथ पर 40 से 50 नए सक्रिय डिजिटल सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य लेकर चल रही है. ये सदस्य मोबाइल एप और ऑनलाइन माध्यमों से पार्टी संगठन से जुड़े रहेंगे. इन सभी कार्यकर्ताओं का पूरा डेटा पार्टी मुख्यालय के पास उपलब्ध रहेगा. इसके जरिए पार्टी नेतृत्व को बूथ स्तर की गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और चुनावी तैयारियों की जानकारी तुरंत मिल सकेगी. जरूरत पड़ने पर पार्टी एक क्लिक के जरिए कार्यकर्ताओं तक संदेश और निर्देश पहुंचा सकेगी.

डिजिटल ताकत से मजबूत होगी चुनावी तैयारी

सपा की कोशिश है कि डिजिटल नेटवर्क के जरिए बूथ स्तर पर जनता से सीधा संवाद बनाया जाए. पार्टी मान रही है कि आने वाले चुनाव में सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म की भूमिका काफी अहम रहने वाली है. इसी को देखते हुए संगठन को तकनीक से जोड़ने की तैयारी की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >