यूपी DGP की चेतावनी के बाद अपराधियों में हलचल, ऐसा संदेश जिसने छिपने के हर ठिकाने पर खड़े कर दिए सवाल

UP Police: उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है कि वे कहीं भी छिप जाएं, कानून की पकड़ से बच नहीं सकेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत पुलिस सख्त कार्रवाई के मूड में है.

UP Police: उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने अपराधियों और गैंग संचालकों को कड़ा संदेश देते हुए साफ कहा है कि वे कहीं भी छिप जाएं, कानून की पकड़ से बच नहीं सकेंगे. उनका कहना है कि अपराधी अपना ठिकाना बदल लें, जेल से साजिश रचें या विदेश में बैठकर अपराध संचालित करें, कानून की पहुंच से कोई बाहर नहीं है. डीजीपी ने दो टूक कहा, "कहीं भी छुपेंगे, कानून की जद में जरूर आएंगे. कानून के हाथ उनकी दौड़ से आगे हैं."

Zero Tolerance नीति के तहत सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपराध के प्रति Zero Tolerance नीति के अनुरूप यूपी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का संदेश दिया है. पुलिस का कहना है कि उत्तर प्रदेश की धरती को किसी भी गैंगवार का मैदान या अपराधियों की शरणस्थली नहीं बनने दिया जाएगा.

ठिकाना बदलने से नहीं मिलेगी राहत

अपराध करने के बाद शहर, राज्य या ठिकाना बदलकर कानून से बचने की कोशिश करने वाले अपराधियों को भी स्पष्ट चेतावनी दी गई है. पुलिस का मानना है कि तकनीक, खुफिया तंत्र और विभिन्न एजेंसियों के सहयोग से अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.

जेल और विदेश से अपराध चलाने वालों पर भी नजर

जेल में रहकर गैंग या आपराधिक नेटवर्क संचालित करने की कोशिश करने वालों के साथ-साथ विदेश में बैठकर उत्तर प्रदेश में अपराध कराने वाले लोगों पर भी पुलिस की नजर है. ऐसे मामलों में अपराधियों के नेटवर्क और उनके सहयोगियों तक पहुंचकर कार्रवाई करने की रणनीति अपनाई जा रही है.

गैंग कोई भी हो, कानून की पहुंच सबसे आगे

यूपी पुलिस का संदेश पूरी तरह स्पष्ट है कि अपराधी किसी भी गैंग से जुड़ा हो और दुनिया के किसी भी ठिकाने पर मौजूद हो, उसे कानून से बच निकलने का मौका नहीं दिया जाएगा. पुलिस ने साफ किया है कि उत्तर प्रदेश में अपराध और गैंगवार फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और कानून की पहुंच अपराधियों के हर ठिकाने तक पहुंचेगी.

यह भी देखें: हमें अपराधी बना दिया, भाई को गोली मार दी, अखिलेश के STF वाले बयान पर संजय निषाद का बड़ा पलटवार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नटवर कुमार

नटवर कुमार पत्रकारिता के क्षेत्र में दो वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार हैं.वे ग्राउंड रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं. राजनीतिक घटनाक्रम, स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, अपराध, सामाजिक मुद्दों और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि है. उनका प्रयास खबरों को तथ्यात्मक, स्पष्ट और पाठकों के लिए उपयोगी तरीके से प्रस्तुत करना रहता है.नटवर कुमार ने इतिहास में मास्टर ऑफ आर्ट्स (M.A. History) और मास्टर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पटना से की है. इतिहास और पत्रकारिता में उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें घटनाओं को व्यापक संदर्भ में समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने में मदद करती है.इस दौरान उन्होंने दूरदर्शन पटना में भी समय दिया है. नटवर कुमार मूल रूप से बिहार के दिनकर की भूमि बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >