UP कैबिनेट मीटिंग में 23 प्रस्तावों पर लगी मुहर, CM योगी ने 200 करोड़ का प्लांट और नई यूनिवर्सिटी को दी हरी झंडी, इस क्षेत्र में 90% तक छूट

UP Politics: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में यूपी कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्तावों को हरी झंडी मिली है. मथुरा के छाता में 200 करोड़ का इथेनॉल प्लांट और अलीगढ़ में नई यूनिवर्सिटी खुलेगी. इन फैसलों से प्रदेश में औद्योगिक विकास और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.

UP Politics: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई प्रदेश कैबिनेट की बैठक में 23 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. बैठक में मथुरा के छाता में इथेनॉल प्लांट लगाने, अलीगढ़ में नई यूनिवर्सिटी की स्थापना और मकान किराये पर देने-लेने की प्रक्रिया को आसान बनाने समेत परिवहन विभाग से जुड़े प्रस्तावों पर फैसला हुआ. सरकार के इन फैसलों को प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों और रोजगार के नए अवसरों से जोड़कर देखा जा रहा है.

छाता में 200 करोड़ से बनेगा इथेनॉल प्लांट

मथुरा के छाता में करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से इथेनॉल प्लांट स्थापित किया जाएगा. इस प्लांट में केवल गन्ने से ही नहीं, बल्कि मक्का और धान से भी इथेनॉल तैयार किया जाएगा. प्रस्तावित संयंत्र की सालाना उत्पादन क्षमता करीब 3.96 करोड़ लीटर होगी. यह एक्सटेंशन प्लांट के तौर पर विकसित किया जाएगा और साल में करीब 11 महीने इसके संचालन की योजना है.

19 साल पहले बंद हुई थी शुगर फैक्ट्री

छाता में करीब 19 साल पहले शुगर फैक्ट्री बंद हो गई थी. सरकार के मुताबिक, फैक्ट्री को संचालित करने के लिए करीब 50 लाख क्विंटल गन्ने की जरूरत पड़ती थी. गन्ने के भुगतान से जुड़ी समस्याओं के कारण फैक्ट्री बंद होने की बात सामने आई थी. अब इसी क्षेत्र में इथेनॉल प्लांट की स्थापना से औद्योगिक गतिविधियों को दोबारा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

96 एकड़ जमीन पर तैयार होगा पूरा कॉम्प्लेक्स

प्रस्तावित परियोजना के लिए करीब 96 एकड़ जमीन उपलब्ध है. छाता राष्ट्रीय राजमार्ग के पास स्थित है और नोएडा एयरपोर्ट से भी इसकी कनेक्टिविटी बेहतर बताई जा रही है. प्लांट के साथ गोदाम और दूसरे जरूरी कॉम्प्लेक्स भी विकसित किए जाएंगे. सरकार को उम्मीद है कि इस परियोजना से क्षेत्र में हजारों लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

गन्ना बढ़ा तो वापस आ सकती है शुगर फैक्ट्री

सरकार के मुताबिक, भविष्य में क्षेत्र में गन्ने की उपलब्धता बढ़ती है तो यहां दोबारा शुगर फैक्ट्री के साथ एनर्जी प्लांट स्थापित करने की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी. यानी इथेनॉल परियोजना को सिर्फ एक प्लांट तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि आगे चलकर इसे बड़े औद्योगिक परिसर के रूप में विकसित करने की योजना है.

अलीगढ़ में खुलेगी साईं ग्लोबल यूनिवर्सिटी

कैबिनेट ने अलीगढ़ में साईं ग्लोबल यूनिवर्सिटी की स्थापना का रास्ता भी साफ कर दिया है. योगेंद्र उपाध्याय के मुताबिक, संस्था ओम साईं को यूनिवर्सिटी स्थापित करने के लिए LOI जारी किया गया है. जरूरी मानकों को पूरा करने के बाद यह अनुमति दी गई है. उम्मीद है कि अगले तीन वर्षों में विश्वविद्यालय शुरू हो जाएगा. साथ ही मकान किराये पर देने और लेने की प्रक्रिया को आसान बनाने से जुड़े प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है.

यह भी देखें: UP Election 2027: सपा-कांग्रेस में सीटों पर महाघमासान, समाजवादी पार्टी ने 111 सीटों पर खींच दी लकीर, कांग्रेस की नजर 100 से ज्यादा सीटों पर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नटवर कुमार

नटवर कुमार पत्रकारिता के क्षेत्र में दो वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार हैं.वे ग्राउंड रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं. राजनीतिक घटनाक्रम, स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, अपराध, सामाजिक मुद्दों और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि है. उनका प्रयास खबरों को तथ्यात्मक, स्पष्ट और पाठकों के लिए उपयोगी तरीके से प्रस्तुत करना रहता है.नटवर कुमार ने इतिहास में मास्टर ऑफ आर्ट्स (M.A. History) और मास्टर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पटना से की है. इतिहास और पत्रकारिता में उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें घटनाओं को व्यापक संदर्भ में समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने में मदद करती है.इस दौरान उन्होंने दूरदर्शन पटना में भी समय दिया है. नटवर कुमार मूल रूप से बिहार के दिनकर की भूमि बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >