UP Assistant Professor Vacancy : प्रदेश के अशासकीय अनुदानित सह-शिक्षा महाविद्यालयों और महिला महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर भर्ती के लिए मंगलवार देर शाम विज्ञापन जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने 1,936 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन (संख्या 04/2026) जारी किया है।
आठ सितंबर से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया
आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया आठ सितंबर से शुरू हो गयी है। ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि सात अक्टूबर निर्धारित की गयी है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन में 11 अक्टूबर तक संशोधन कर सकेंगे।
19 और 20 नवंबर को होगी लिखित परीक्षा
सहायक आचार्य पदों के लिए लिखित परीक्षा 19 और 20 नवंबर को होगी। अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया में वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) व्यवस्था लागू की गयी है। निर्धारित पदों के सापेक्ष निर्धारित अर्हता और पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन करेंगे।
आवेदन से पहले विज्ञापन पढ़ने की अपील
आयोग के अध्यक्ष ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि आवेदन करने से पहले विज्ञापन में दी गयी शैक्षिक योग्यता, विषयवार पदों, आयु सीमा, आरक्षण, आवेदन प्रक्रिया, पदों और समय-सीमा के बारे में जानकारी पढ़ लें और निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना आवेदन पूरा करें।
Also Read : आदेश का पालन नहीं हुआ तो हाईकोर्ट ने गोंडा डीएम पर लगाया हर्जाना, अगली सुनवाई में पेश होने का आदेश
