यूपी में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर

UP Accident News: यूपी के सहारनपुर में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब दो कारों की भीषण टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई.

UP Accident News: यूपी में तेज रफ्तार का कहर उस समय देखने को मिला, जब सहारनपुर में दो कारें भिड़ गईं. इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा देहरादून-पंचकूला हाईवे पर रामपुर मनिहारान क्षेत्र के हलगोया गांव के पास हुआ. बताया जा रहा है कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टियागो कार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे का शिकार हुआ परिवार हरियाणा के सोनीपत जिले के मंढोरा गांव का रहने वाला था.

पूरा परिवार जा रहा था हरिद्वार

जानकारी के अनुसार, सोनीपत निवासी प्रवीण अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर हरिद्वार जा रहे थे. उनकी गाड़ी थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून–पंचकूला हाईवे पर पहुंची, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक स्कार्पियो ने कार में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई.

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रवीण (40), प्रीति (37), सुदेश (71) और शिवांश (9) को मृत घोषित कर दिया. वहीं जयदेव, एक अन्य प्रीति और भूमि घायल हैं, जिनका इलाज जारी है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें: यूपी में मुहर्रम के जुलूस में बड़ा हादसा, एक की दर्दनाक मौत, 6 लोग झुलसे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >