TV Debate Threat: तुम टीवी पर बहुत बयान देते हो, तुम्हें देख लेंगे, बीजेपी विधायक को मिली धमकी

TV Debate Threat: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की मांट सीट से बीजेपी के विधायक राजेश चौधरी को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है.

TV Debate Threat: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की मांट सीट से बीजेपी के विधायक राजेश चौधरी ने जान से मारने की धमकी मिली है. इसको लेकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है. उन्होंने 23 अगस्त को एक टेलीविजन परिचर्चा के दौरान प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को सबसे भ्रष्ट नेता बताया था. इसके बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद ने उनकी टिप्पणी को लेकर कड़ी आलोचना की थी.

बीजेपी के विधायक राजेश चौधरी को फोन करके गाली-गलौज की गई

बीजेपी के विधायक राजेश चौधरी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि 25 अगस्त की रात को किसी ने फोन करके उन्हें और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी है. शिकायत के मुताबिक, 30 अगस्त को भी किसी ने चौधरी को फोन करके गाली-गलौज की गई. फोन करने वाले ने जाति सूचक अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए धमकाया और कहा कि तुम टीवी पर बहुत बयान देते हो. हम तुम्हें देख लेंगे. हमारे नेता ने तुम्हें जान से मारने का आदेश हमें दे दिया है.

Read Also : UP News: प्रधानमंत्री मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को उत्तर प्रदेश पुलिस ने किया गिरफ्तार

जबान काटकर लाने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम

आगे बीजेपी के विधायक राजेश चौधरी ने शिकायत में कहा कि उन्हें सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के माध्यम से भी धमकी दी जा रही है. कुछ लोगों ने उनकी जबान काटकर लाने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है.
(इनपुट पीटीआई)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >