Sambhal Violence: जिया उर रहमान बर्क से एसआईटी की पूछताछ, सवालों को लेकर सांसद ने कही यह बात, सर्वे के दौरान हुई थी हिंसा

Sambhal Violence: समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क से मंगलवार को संभल हिंसा पर पूछताछ की गई. मुगलकालीन जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हुई झड़पों में चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे. इस मामले में बर्क से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की गई. हालांकि उनके क्या सवाल पूछे गए इस बारे में बर्क ने कुछ भी नहीं बताया है.

Sambhal Violence: संभल में सर्वेक्षण के दौरान भड़की हिंसा मामले में सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क से एसआईटी ने पूछताछ की. सांसद बर्क मंगलवार को साढ़े 11 बजे नखासा थाने पहुंचे, जहां उन्होंने हिंसा मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल के सामने बयान दर्ज कराया. सांसद बर्क के साथ 10 से ज्यादा वकीलों की टीम थी. सपा सांसद के करीब 3 घंटे तक पूछताछ की गई. एसआईटी ने उनसे
बीते साल 24 नवंबर को कोट गर्वी इलाके में हुई हिंसा के बारे में सवाल पूछा.

पुलिस के साथ सहयोग करने को पूरी तरह तैयार

पूछताछ के बाद थाने से बाहर आने के दौरान सपा सांसद ने मीडिया से भी बात की. उन्होंने कहा “हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक मैं जांच में सहयोग करने आया हूं. मुझसे जो भी पूछा गया मैंने उन्हें बता दिया.” हालांकि एसआईटी ने उनसे क्या सवाल पूछे इस बारे में उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. बर्क ने कहा कि “यह जांच का हिस्सा है और मैं उन्हें साझा नहीं कर सकता.”

कानून, संविधान और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा- बर्क

सपा सांसद बर्क ने कहा “मैं पुलिस के साथ पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हूं. एक जिम्मेदार नागरिक और सांसद होने के नाते मुझे कानून, संविधान और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है.” मीडिया से बात करते हुए बर्क ने कहा कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है. डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है. इसके बावजूद ‘मैं आज यह सुनिश्चित करने आया हूं कि कोई भी पुलिस अधिकारी या मीडियाकर्मी यह महसूस न करे कि मैं जांच से बच रहा हूं.’बर्क ने कहा कि मुझे 35(3) के तहत बीएनएसएस नोटिस दिया गया था. मुझे न्याय व्यवस्था पर भरोसा है. मैं हर तरह से सहयोग करने के लिए पहुंचा हूं. मैंने उनके सभी सवालों के जवाब दिए हैं…”

हिंसा मामले में आरोपी हैं जिया उर रहमान

एक मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान 24 नवंबर संभल में हिंसा भड़क गई थी. इस हिंसा में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को आरोपी बनाया गया है. उन पर लोगों को भड़काने का आरोप है. हालांकि इन आरोपों को बर्क ने खारिज कर दिया. एसआईटी की नोटिस पर भी उन्होंने कहा था कि उनका नाम मामले में घसीटा जा रहा है. बर्क ने सभी आरोपों को खारिज किया है. बर्क ने कहा कि इस मामले में उनकी लड़ाई जारी रहेगी जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता.

24 नवंबर को भड़की थी हिंसा

बता दें, 24 नवंबर 2024 यूपी के संभल जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हिंसा हो गई थी. झड़पों में चार लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य लोग घायल हुए थे. घटना की जांच कर रही एसआईटी ने जिया उर रहमान बर्क पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया था. आरोप है कि उन्होंने लोगों को भड़काया था. इसी मामले में बर्क से पूछताछ हो रही है. एसआईटी ने आज यानी मंगलवार (8 अप्रैल) को पूछताछ की. एसआईटी ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो फिर बर्फ से पूछताछ की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >