जिस घर में गूंजती थी बेटियों की किलकारी, वहां पसरा मातम, जानिए मां ने क्यूं मारी खुद को गोली

सहारनपुर के हकीकत नगर में शुक्रवार को एक हैरान करने वाली घटना हुई. एक गनर की पत्नी ने घर में रखी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना पुलिस के लिए जांच का विषय बनी हुई है.

UP News :सहारनपुर में कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के हकीकत नगर में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई. खनन विभाग में तैनात गनर की पत्नी ने घर में रखी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. महिला के आत्महत्या करने के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है.

हकीकत नगर में किराये के मकान में रहता था परिवार

खनन विभाग में गनर के पद पर तैनात टिंकू कुमार मूल रूप से मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र के रहने वाले हैं. वह पिछले करीब दो से तीन वर्षों से पत्नी सविता और अपनी दो बेटियों के साथ सहारनपुर के हकीकत नगर में रह रहे थे. परिवार यहां मनीष कुमार के मकान में किराये पर रहता था.

घर में रखी सर्विस राइफल से मारी गोली

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सविता ने घर में रखी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली. गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. महिला को इस हालत में देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

मौके पर पहुंचे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी अभिनंदन सिंह और एएसपी मनोज कुमार यादव समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी.

आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आई

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में महिला के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. सविता की मौत से उनकी दोनों बेटियों के सिर से मां का साया उठ गया.

Also read : यूपी में 15 अगस्त को क्या खुला रहेगा, क्या बंद? जाने स्कूल, कॉलेज, बैंक, सरकारी दफ्तर और बाजार की स्थिति


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि रंजन कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >